किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे खुशी का पल उसका माता या पिता बनना होता है। माँ बाप बनने का खुशी अलग होती है ।अपने होने वाले बच्चे के इन्तजार में माता -पिता उसके जन्म से पहले ही न जाने कितने सपने संजोने लगते हैं। होने वाला बच्चा बेटा हो या बेटी, मां और पिता को उसके जन्म की खुशी अलग ही होती है।एक बच्ची के जन्म से खुश महाराष्ट्र के पुणे में एक कपल ने हेलिकॉप्टर से घर लाकर उसका भव्य स्वागत किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुणे के शेलगांव के रहने वाले परिवार ने इस ग्रैंड वेलकम की व्यवस्था की, क्योंकि नवजात शिशु परिवार में पहली लड़की थीराजलक्ष्मी नाम की बच्ची का जन्म 22 जनवरी को अपनी मां के घर भोसरी में हुआ था और खेड़ के शेलगांव में शिशु को उसके घर पहुंचाने के लिए एक हेलिकॉप्टर किराए पर लिया गया।कई बार हम छोटी-छोटी खुशियों में परिवार के साथ खुश रह लेते हैं, लेकिन जब मौका बड़ा होता है तो लोग बड़ा भी सोच सकते हैं।कुछ ऐसा ही पुणे के एक परिवार ने करके दिखाया है।

पैदा होने के बाद बेटी को किराये के हेलीकाप्टर घर लाया
माता-पिता बनना वास्तव में जीवन की सबसे बड़ी खुशी है और इस पल को मनाने के लिए बेटी के जन्म पर एक परिवार ने 1 लाख रुपये खर्च कर बच्ची को हेलीकाप्टर से घर लाकर खुशी जाहिर की। दरअसल पुणे के शेलगांव के एक परिवार ने अपनी नवजात बच्ची (नवजात शिशु की देखभाल के तरीके)को हेलीकॉप्टर से घर लाकर उसका भव्य स्वागत किया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। परिवार ने इस भव्य घर वापसी की व्यवस्था की, क्योंकि नवजात बच्ची परिवार में पहली बच्ची है। परिवार को काफी दिनों से बेटी के जन्म का इन्तजार था और उसके जन्म पर खुशी जाहिर करने का इससे अच्छा तरीका भला क्या हो सकता है।
पेरेंट्स बच्चे के लिए अच्छी से अच्छी सुविधाएं देने के बारे में प्रयासरत रहते हैं और बच्चे की परवरिश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पिता ने अपनी बेटी के जन्म की ख़ुशी में उसका स्वागत हेलीकाप्टर से उसे घर लाकर किया।



