
Love Affairs: ब्राजील से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आपके भी हैरान हो जाएंगे। यहां एक मां ने अपनी हवस को मिटाने के लिए अपने ही पाले हुए बेटे को शिकार बनाया। उसने जिस बेटे को पाला उसी के साथ कई सालों तक संबंध बनाए। दोनों के बीच अफेयर था।
मगर एक वक्त ऐसा आया जब लड़के ने महिला से कथित तौर पर रिश्ते को आगे बढ़ाने से मना कर दिया। महिला इस बात से बेहद नाराज हो गई। उसकी ये नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उसने बेटे को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
जिसके बाद अब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ये घटना ब्राजील के मारब इलाके की बताई जा रही है।
एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी महिला की पहचान 29 साल की जेसिका बारबोसा संपाइओ के रूप में हुई है। महिला पर अपने ही पाले हुए 21 साल के बेटे सैमुअल अल्वेस की हत्या का आरोप है।
बताया जा रहा है कि सैमुअल जब 14 साल का था तो उसने अपने मां बाप का घर छोड़ दिया। इसके बाद उसकी मुलाकात जेसिका से हुई। वह उसे अपने घर ले आई।
धीरे- धीरे सैमुअल ने जेसिका के पति के साथ दुकान में हाथ बटाना शुरू किया। वह दोनों के साथ उनके की ही घर में रहता था। जेसिका ने उसे अपना बेटा बनाकर पाला, मगर उसकी नियत ठीक नहीं थी।
जांच में सामने आया कि जेसिका और सैमुअल के बीच अफेयर था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जेसिका अपने पति की गैर मौजूदगी में अपने पाले बेटे के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी। कई सालों तक ऐसा चलता रहा।
मगर एक दिन सैमुअल ने जेसिका से रिश्ता खत्म करने और उसके घर को छोड़ने की बात कहीं। ये सुनते ही जेसिका ने अपना आपा खो दिया। उसने कथित तौर पर बदला लेने के लिए सैमुअल के सिर पर गोली मारी।
जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके पुलिस ने जेसिका के घर से सैमुअल के शव को बरामद किया। हालांकि जब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया तो उसने यह कहा कि सैमुअल की मौत एक हादसे के कारण हुई थी।



