Himachal Se: गर्मी छुट्टियों का बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दौरान घूमनेफिरने का उनका पहले से प्लान रहता है। हर बच्चे का मन रहता है कि गर्मी के छुट्टियों में वह कहीं घूमने जाए। वहीं, पैरेंट्स भी समर वेकेशन का इंतजार करते हैं, ताकि इस दौरान वो अपनी फैमिली के साथ कहीं सुकून के पल बिताने के लिए जाएं। गर्मी के मौसम में अक्सर लोग हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए जाते हैं, जहां का तापमान कम होता है और हसीन वादियों में सुकून के पल बिताते हैं। लेकिन अधिकतर हिल स्टेशनों पर गर्मी के मौसम में भीड़ अधिक होती है।

हिल स्टेशनों के अलावा लोग समुद्र किनारे और द्वीपों पर भी छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं जहां लोग हर साल छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। अगर आप भी शहर के शोरशराबे और पहाड़ के भीड़ से बचना चाहते हैं तो भारत के इन द्वीपों पर सुकून भरा पल बिताने के लिए जा सकते हैं। यहां पर बच्चों को यहां मजा भी खूब आएगा, क्योंकि यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स और कई सारी एक्टीविटिज कराई जाती हैं। इसके साथ ही प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने का मौका मिलता है। आप ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की भी सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं:
1 सेंट मैरी द्वीप
कर्नाटक के उडुपी के पास मालपे तट से कुछ दूरी पर स्थित सेंट मैरी द्वीप अपनी हेक्सागोलन बेसाल्ट चट्टानों के लिए मशहूर है। यह दुर्लभ प्राकृतिक संरचनाओं में से एक है। चार छोटेछोटे द्वीपों का यह एक समूह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। भीड़भाड़ से दूर आपको प्रकृति के बीच बैठकर शांत वातावरण में सुकून के पल बिताने का मौका मिलता है। समुद्र के नजारों को आप शायद ही कभी भूल पाएं।
क्या करें
यहां आप फिशिंग हार्बर से फेरी बोट की सवारी कर सकते हैं। इसके अलावा सीगल पक्षियों और डॉल्फिन भी देख सकते हैं। सफेद सीपियों वाले समुद्र तट और चट्टानी किनारों पर घूमने का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अनोखी बेसाल्ट चट्टानों को करीब से देख सकते हैं। इन सबके अलावा जेट स्कीइंग, बनाना बोट राइड, जोरबिंग और पैरासेलिंग जैसी एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
2 हैवलॉक द्वीप
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत तटों के लिए जाना जाता है। यहां पर स्थित हैवलॉक द्वीप, जिसे अब स्वराज द्वीप कहा जाता है। यह राधानगर बीच और बेहतरीन स्कूबा डाइविंग स्थलों के लिए जाना जाता है। साफ नीला पानी, घने जंगल और समुद्री रोमांच इसे भारत के सबसे लोकप्रिय द्वीपों में से एक बनाते हैं।
क्या कर सकते हैं
यहां पर स्कूबा डाइविंग का अपना अलग ही मजा है। इसके अलावा बच्चों को मैंग्रोव जंगलों में कयाकिंग कराने और वन्यजीवों को दिखाने ले जा सकते हैं। राधानगर बीच पर तैराकी का लुत्फ उठा सकते हैं और साथ ही सनसेट का आनंद भी ले सकते हैं। राधानगर बीच से एलीफेंट बीच तक 1.8 किलोमीटर लंबे जंगल ट्रेल पर पैदल चल सकते हैं। इसके अलावा पैरासेलिंग, सी वॉकिंग, जेट स्कीइंग और सी कार्टिंग जैसी गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं।
3 नील द्वीप
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नील द्वीप अपने शांत वातावरण और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए मशहूर है। यहां आप अपनी फैमिली के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए जा सकते हैं।
क्याक्या कर सकते हैं
यहां आप स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा ग्लासबॉटम बोट में बैठकर समुद्र के अंदर की रंगबिरंगी दुनिया देख सकते हैं। साथ ही जेट स्कीइंग और बनाना बोट राइड का आनंद उठा सकते हैं। साइकिल या स्कूटर किराए पर लेकर गावों और नारियल के बागानों की सैर कर सकते हैं।
4 रामेश्वरम द्वीप
सनातन धर्म में रामेश्वरम का बेहद ही खास महत्व है। तमिलनाडु का यह स्थल धार्मिक महत्व, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम है। मंदिरों के अलावा यहां आप समुद्र किनारे घूमने और कई सारी एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं।
क्या करें
रामेश्वर में जेट स्कीइंग, काइट सर्फिंग, सी कयाकिंग, स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। इसके अलावा कुंथ कल बीच पर शांत माहौल के बीच सूर्यास्त का आनंद उठा सकते हैं। धनुषकोडी घोस्ट टाउन और राम सेतु देखने जा सकते हैं।
5 बंगाराम द्वीप
भारत के खूबसूरत द्वीपों में से एक लक्षद्वीप भी है। यहां का बंगाराम द्वीप अपने खूबसूरत समुद्री तट और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां चारों ओर फैला कोरल रीफ इसे और भी खास बनाते हैं।
क्या करें
यहां पर आप साफ पानी में स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, समुद्री जीवों से भरपूर कोरल गार्डन और जहाजों के अवशेष देख सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कायकिंग, पैरासेलिंग और जेट स्कीइंग का भी आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा रात में समुद्र किनारे दिखाई देने वाली नीली चमक का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। यहां आप स्पीडबोट की मदद से करीब 45 मिनट में अगत्ती द्वीप से पहुंच सकते हैं।



