Himachal Se: यूपी के बागपत में घर में चाय बनाते समय छोटे और बड़े सिलेंडर में लगी आग से झुलसे 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि उसका 10 वर्षीय भाई, दादादादी व चाचा आग से झुलस गए। आग लगे सिलेंडर को किसी तरह घर के बाहर फेंका जिसे पड़ोसियों ने किसी तरह बुझाया। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जानकारी जुटाई। वहीं, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, यह घटना बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के पठानकोट मोहल्ले में देर रात को हुई। यहां हासिम अपने मातापिता, बीवीबच्चों के साथ रहता है। देर रात घर में चाय बनाते समय अचानक बड़े सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। इससे पास में रखे 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। आग लगने से घर में चीख पुकार मच गई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहले तो सभी घर से बाहर भागने लगे, लेकिन जब 4 वर्षीय जैद पुत्र हासिम कहीं नहीं दिखा तो घर में फिर से सभी अंदर दौड़े।
चारपाई के नीचे छिप गया था बच्चा
डर की वजह से जैद एक चारपाई के नीचे छिप गया था। उसे बाहर निकालने में उसके दादा कय्यूम, दादी संजीदा और 10 वर्षीय बच्चा हुसैद भी झुलस गए। गम्भीर रूप से आग में झुलस चुके जैद को आनन फानन में यहां से दिल्ली ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर में आग लगे सिलेंडर को बाहर निकालने में जैद के चाचा वसीम भी बुरी तरह से झुलस गए।
सिलेंडर को बाहर एक खाली प्लॉट में फेंकने के बाद भी सिलेंडर से आग की लपटें काफी ऊंची उठती रही जिससे मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा। किसी तरह पड़ोसियों ने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया।
परिवार में सबसे छोटा था जैद
मृतक 4 वर्षीय जैद 6 भाई बहन थे जिनमें से जैद सबसे छोटा था। जैद के पिता हासिम गाड़ी चलाकर परिवार का पालन करते हैं जबकि परिवार के दूसरे लोग भी मजदूरी करते हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद मोहल्लेपड़ोस में भी शोक छाया हुआ हैं। सभी लोग परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए इकट्ठा हुए।



