Himachal Se: Adhik Maas Purnima Upay: हिंदू धर्म में अधिक मास, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, बेहद पवित्र माना गया है। यह खास महीना तीन साल में एक बार आता है और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस मास की पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि इस दिन किए गए पूजापाठ और उपायों को कई गुना अधिक फलदायी माना जाता है। इस साल अधिक मास की पूर्णिमा 30 मई, शनिवार को है। उदया तिथि के अनुसार स्नानदान की अधिक पूर्णिमा 31 मई को रहेगी। कहा जाता है कि इस दिन किए गए कुछ सरल उपाय धन आकर्षित करने में मदद करते हैं।

पूर्णिमा पर बन रहा शुभ संयोग
31 मई को अधिक मास पूर्णिमा पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान किए गए धार्मिक कार्य और पूजाअर्चना से जीवन के कई दोष दूर होते हैं और सफलता के रास्ते खुलते हैं। चंद्रमा और गुरु की शुभ स्थिति भी इस दिन को विशेष बना रही है।
हल्दी से करें ये उपाय
पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल लें और उसमें थोड़ा गंगाजल व एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस जल को घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें और हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुखसमृद्धि का प्रवेश होता है।
चंद्र देव को दें अर्घ्य
पूर्णिमा का संबंध चंद्रमा से माना जाता है, इसलिए इस दिन चंद्र देव की पूजा करना शुभ होता है। रात में चंद्रमा निकलने पर जल, दूध, अक्षत और सफेद फूल मिलाकर अर्घ्य दें। साथ ही “ॐ सों सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होता है।
पीपल और लक्ष्मी पूजा का महत्व
- पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना भी शुभ माना गया है। शाम को पीपल के नीचे घी का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- वहीं, घर के मंदिर में मां लक्ष्मी को 11 पीली कौड़ियां और मखाने अर्पित करें। मान्यता है कि पूजा के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन लाभ होता है।
अधिकमास के दूसरे शनिवार पर करें ये खास उपाय, ढैय्यासाढ़ेसाती के बुरे प्रभावों से मिलेगी राहत



