Himachal Se: Gujarat Tians vs Rajasthan Royals Head to Head Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर2 में शुक्रवार 29 मई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें भिड़ेंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। गुजरात को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार अंदाज में क्वालीफायर2 में एंट्री की।

क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस​
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस​

RR के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी

आईपीएल इतिहास में अब तक राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात ने 7 मैच जीतकर स्पष्ट बढ़त बनाई हुई है, जबकि राजस्थान केवल 3 मुकाबले अपने नाम कर सकी है। ऐसे में गुजरात की टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी। हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए राजस्थान भी पूरी मजबूती के साथ मैदान पर उतरने वाली है।

वैभव सूर्यवंशी गजब की फॉर्म में

एलिमिनेटर मुकाबले में के लिए लगभग हर खिलाड़ी ने योगदान दिया था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी की रही। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने केवल 29 गेंदों में 97 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वहीं ध्रुव जुरेल ने भी तेज अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने भी अहम विकेट हासिल किए।

दूसरी तरफ के लिए पहला क्वालीफायर बेहद निराशाजनक रहा था। 255 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 162 रन पर सिमट गई थी। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे प्रमुख बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। वहीं गेंदबाज भी महंगे साबित हुए। मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में गुजरात की टीम दूसरे मौके का पूरा फायदा उठाकर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी।