Himachal Se: PV Sindhu Lakshya and Sen in Singapore Open 2026: सिंगापुर ओपन में गुरुवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। स्टार शटलर पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डीचिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मिश्रित डबल्स में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

सिंधु ने टूर्नामेंट में अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए जबरदस्त जीत हासिल की। उन्होंने जापान की रिको गुंजी को सिर्फ 37 मिनट में सीधे गेम में 219, 2112 से हरा दिया। सिंधु शुरू से ही मैच पर हावी दिखीं। उन्होंने रैलियों को आसानी से नियंत्रित किया और अपनी विरोधी को मैच में जमने का कोई मौका नहीं दिया। पहले राउंड में इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी को हराने के बाद, सिंधु ने बिना अपनी लय खोए, उसी गति के साथ टॉप8 में जगह बनाई।
अब दुनिया की नंबर1 खिलाड़ी से होगा मुकाबला
हालाकिं, उनकी अगली चुनौती अब तक की सबसे कठिन हो सकती है। का मुकाबला मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी एन सेयंग से होगा। सिंधु अब तक आठ मुकाबलों में इस खिलाड़ी को कभी नहीं हरा पाई हैं।
पुरुष डबल्स में, चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी सात्विक और चिराग को काफी कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा। उन्होंने तीन गेम तक चले मैच में चीनी ताइपे की जोड़ी ली झेहुई और यांग पोह्सुआन को हराया।
भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 2115 से जीतकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी, लेकिन दूसरे गेम में उनकी लय पूरी तरह से बिगड़ गई। उनके विरोधियों ने 1121 से गेम जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया। निर्णायक गेम में भी मुकाबला काफी देर तक संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन अंत में भारतीय जोड़ी ने अपना संयम बनाए रखते हुए 2118 से जीत हासिल ली। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय जोड़ी का मुकाबला मलेशिया के आरोन ताई और कांग खाई जिंग से होगा।
दिन का सबसे बड़ा उलटफेर मिश्रित डबल्स में देखने को मिला। यहां तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने जापान की माया तागुची और यूटा वातानाबे के खिलाफ पहले गेम में पूरी तरह से पिछड़ने के बाद भी शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। पहला गेम 821 से हारने के बाद, भारतीय जोड़ी ने धीरेधीरे आक्रामक नेट प्ले और बेहतर डिफेंस के जरिए मैच का रुख अपनी ओर मोड़ा, और आखिरकार जोरदार वापसी करते हुए 2117, 2116 से जीत हासिल की।
का क्वार्टरफाइनल तक का सफर कुछ अजीब परिस्थितियों में तय हुआ, जब थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न ने राउंडऑफ16 के मुकाबले की शुरुआत के कुछ ही पलों बाद मैच से नाम वापस ले लिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पेरिस 2024 के रजत पदक विजेता ने सिर्फ दो अंक खेले जाने के बाद ही मैच छोड़ दिया।इससे भारतीय अगले दौर में जगह मिल गई। उनका अगला मुकाबला जापान के कोकी वतनबे से होगा।
IANS इनपुट के साथ



