Himachal Se: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की नेपाल से लगी सीमा पर तेल का खेल हो रहा है l भारतीय क्षेत्र से ₹103 का पेट्रोल, नेपाल में पहुंचते ही 135 रुपए का हो जा रहा है। तेल के इस खेल में भारतीय जनता पिस रही है। वहीं, नेपाली युवा इसका फायदा उठा रहे हैं l हालांकि, महाराजगंज जिला प्रशासन की ओर से बॉर्डर पर सख्ती बरती जा रही है। कड़ी निगरानी का नतीजा है कि, बॉर्डर पर 120 लीटर डीजल बरामद हुआ है।

यूपी से खरीद रहे ₹103 का पेट्रोल, नेपाल ले जाकर ₹135 में बेच रहे, महाराजगंज से लगी सीमा पर तेल का बड़ा खेल​
यूपी से खरीद रहे ₹103 का पेट्रोल, नेपाल ले जाकर ₹135 में बेच रहे, महाराजगंज से लगी सीमा पर तेल का बड़ा खेल​

वाहन और गैलन में तेल भरा रहे नेपाल के लोग

दरअसल, महाराजगंज जिले में भारतनेपाल की 84 किलोमीटर खुली सीमा है। इस पर 84 पगडंडिया हैं। भारतीय क्षेत्र में तेल की समस्या होने पर लोग इधरउधर मारेमारे फिर रहे हैं। वहीं, नेपाल में तेल भारतीय क्षेत्र से लगभग ₹35 महंगा है। इसका फायदा उठाने के लिए नेपाल के लोग भारतीय क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर अपने वाहन और गैलन में तेल भरा रहे हैं। इसके अलावा मौका देखकर तस्कर भी इसका फायदा उठा रहे हैं। ठूठीबारी सीमा क्षेत्र में 120 लीटर डीजल पुलिस ने बरामद किया है। वहीं पेट्रोल की तस्करी तकनीकी रूप से की जा रही है। नेपाली क्षेत्र की गाड़ियां खासकर बाइक भारतीय क्षेत्र से लगे पंप पर आकर तेल भरवा रहे हैं।

कितना तेल उपलब्ध है?

आपको बता दें कि नेपाल सीमा से लगे करीब 9 से 10 पेट्रोल पंप हैं जिन में चार से पांच पेट्रोल पंप पर तेल ही नहीं है। इसके अलावा अन्य पंपों पर तेल है तो वहां भीड़ लग जा रही है। इस भीड़ में नेपाली नंबर की बाइक भी दिख रही है। महाराजगंज जिले में 149 पेट्रोल पंप  हैं। इनमें से ज्यादातर पेट्रोल पंपों की ओर से कंपनी को भुगतान कर दिया गया है। आठ पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं और जिला प्रशासन का दावा है कि 929 किलोलीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है। वहीं, 335 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है। जिला प्रशासन की ओर से डीजल पेट्रोल की समस्या से निपटने के लिए गैलन में 5 लीटर और बड़ी गाड़ियों में 20 लीटर डीजल पेट्रोल देने की व्यवस्था बनाई गई है। कई पेट्रोल पंपों पर आधार कार्ड देख कर तेल दिया जा रहा है। इसी तरह से कृषि कार्य के लिए समस्या ना हो इसके लिए भी मानक तय कर दिए गए हैं।

तस्कर उठा रहे हैं फायदा

इन सभी के बीच नेपाल के लोगों का भारतीय क्षेत्र से तेल ले जाना प्रमुख समस्या बन गया है। तस्कर भी इसका फायदा उठा रहे हैं। निगरानी के लिए उप जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है वहीं बॉर्डर क्षेत्र में टीम कड़ी नजर रखे हुए यही वजह है कि बरामद हो रही है। एक नेपाली नागरिक ने बताया कि नेपाल क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में आवश्यकता पड़ने पर आना पड़ता है। ऐसे में यहां सस्ता तेल होने के कारण टंकी फुल कर लिया जाता है। नेपाल में भी तेल खरीदा जाता है। भारतीय क्षेत्र की अपेक्षा नेपाल में तेल महंगा है। वहीं, पेट्रोल पंप मैनेजर ने कहा कि पेट्रोल पंप पर इन दिनों काफी भीड़ लग रही है। तेल लेने के लिए नेपाल क्षेत्र के भी लोग आ रहे हैं। किसी को समस्या ना हो इसे ध्यान में रखते हुए नियम के अनुसार तेल की बिक्री की जा रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।