Himachal Se: गर्मी और लू का सितम जारी है। आसमान से ऐसा लग रहा है मानो आग बरस रही हो। लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखना बेहद जरूरी है। अगर आप भी गर्मी से परेशान होकर गले को तर करने के लिए बारबार कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं, तो रूक जाइए।

यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर पर बनने वाले देसी शरबत का स्वाद न केवल लाजबाव होता है बल्कि यह शरीर को राहत भी दे सकते हैं। बादामखस का ठंडा शरबत, सत्तू ड्रिंक और नींबू शिकंजी जैसी पारंपरिक ड्रिंक्स न सिर्फ गर्मी से राहत दिलाती हैं, बल्कि दिनभर तरोताजा महसूस कराने में भी मदद कर सकती हैं। अगर आप भी इस समर सीजन कुछ रिफ्रेशिंग और आसान रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो नोट करें ये स्वादिष्ट देसी ड्रिंक्स।
नींबू शिकंजी रेसिपी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 नींबू
3 गिलास ठंडा पानी
34 चम्मच चीनी या शहद
1/2 चम्मच काला नमक
1/4 चम्मच भुना जीरा पाउडर
कुछ पुदीना पत्तियां
बर्फ के टुकड़े
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक जग में नींबू का रस निकाल लें। फिर उसमें चीनी, काला नमक और भुना जीरा डालें। इसके बाद ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह चलाएं। ऊपर से पुदीना और बर्फ डालकर सर्व करें। आप चाहें तो ज्यादा ताजगी के लिए थोड़ी क्रश्ड पुदीना पत्ती भी मिला सकते हैं।
सत्तू का शरबत
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
4 चम्मच सत्तू
2 गिलास ठंडा पानी
1 छोटा प्याज बारीक कटा
1 हरी मिर्च बारीक कटी
1/2 नींबू का रस
1/2 चम्मच भुना जीरा
काला नमक स्वादानुसार
थोड़ा हरा धनिया
इसे तैयार करने के लिए पहले एक बाउल लें। उसमें सत्तू लें। फिर थोड़ा पानी डालकर घोल बनाएं ताकि गुठलियां न रहें। इसके बाद बाकी पानी मिलाएं। फिर प्याज, हरी मिर्च, नींबू रस, जीरा और नमक डालें। ऊपर से हरा धनिया डालकर ठंडाठंडा सर्व करें। अगर आप मीठा शरबत बनाना चाहते हैं तो नमकीन सामग्री की जगह गुड़ या चीनी डाल सकते हैं।
बादामखस का ठंडा शरबत रेसिपी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
15 बादाम
2 बड़े चम्मच खस सिरप
3 गिलास ठंडा दूध
23 चम्मच चीनी
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
कुछ बर्फ के टुकड़े
कटे पिस्ता या बादाम गार्निश के लिए
इसे बनाने के लिए सबसे पहले रात में बादाम को पानी में भिगो दें। फिर सुबह छिलका हटाकर बादाम को थोड़ा दूध डालकर पीस लें। इसके बाद एक बड़े जार में ठंडा दूध लें और उसमें बादाम पेस्ट मिलाएं। फिर खस सिरप, चीनी और इलायची पाउडर डालें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। अब गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से शरबत डाल दें। फिर कटे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आप स्वाद बढ़ाने और ज्यादा क्रीमी टेक्सचर के लिए थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क मिला सकते हैं। एक बात का ध्यान रहे अगर हल्का स्वाद चाहिए तो दूध की जगह आधा पानी और आधा दूध इस्तेमाल करें। आप इसमें कुछ गुलाब की पंखुड़ियां भी डाल सकते हैं।


