Himachal Se: Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बार फिर समलैंगिक रिश्ते का बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां खतौली कोतवाली में पिछले दो दिनों से दो लड़कियों के कारण हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बीकॉम की दो छात्राएं समाज और परिवार की बंदिशों को तोड़कर एकदूसरे के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़ गईं. आखिरकार कई घंटों की जद्दोजहद और कुछ खास शर्तों के बाद यह मामला शांत हुआ.

‘शादी करूंगी तो सहेली से ही…’, यूपी में दो लड़कियों की गजब लव स्टोरी, जिद के आगे परिवार को माननी पड़ीं शर्तें​
‘शादी करूंगी तो सहेली से ही…’, यूपी में दो लड़कियों की गजब लव स्टोरी, जिद के आगे परिवार को माननी पड़ीं शर्तें​

जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्राएं खतौली क्षेत्र के अलगअलग गांवों की रहने वाली हैं. दोनों ने साथ में बीकॉम की पढ़ाई की है. करीब तीन साल पहले एक शादी समारोह के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, जो धीरेधीरे गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. दोनों ने भविष्य में एकदूसरे के साथ ही जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया था.

लड़कों से शादी का किया विरोध, तब खुला राज

परिजनों को इस बात की भनक तब लगी जब उन्होंने दोनों बेटियों के लिए लड़कों के रिश्ते देखने शुरू किए. दोनों ही छात्राएं हर बार शादी के लिए साफ मना कर देती थीं. जब घरवालों ने इस इनकार की वजह जानने की कोशिश की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. दोनों लड़कियों ने साफ कह दिया कि वे किसी लड़के से नहीं, बल्कि आपस में ही शादी करेंगी. दोनों के ही परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे.

दो दिनों तक कोतवाली में डटी रहीं छात्राएं

घर में बढ़ते दबाव को देखकर सोमवार शाम यह पूरा मामला खतौली कोतवाली पहुंच गया. पुलिस और परिजनों ने दोनों को काफी समझाने की कोशिश की. सोमवार रात को तो पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर दोनों को घर भेज दिया, लेकिन मंगलवार सुबह दिन निकलते ही दोनों छात्राएं फिर से कोतवाली आ धमकीं और साथ रहने की जिद पर अड़ गईं.

शर्तों के साथ घर लौटने पर बनी सहमति

कोतवाली में कई घंटों तक चली काउंसिलिंग और मानमनौव्वल के बाद, दोनों छात्राओं ने अपनेअपने परिजनों के सामने कुछ शर्तें रखीं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बेटियों के अड़ियल रुख और भविष्य को देखते हुए परिजनों को न चाहते हुए भी उन शर्तों पर सहमति जतानी पड़ी. इसके बाद दोनों छात्राएं अपने परिवार के साथ घर लौटने को राजी हुईं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दो बालिग लड़कियों के समलैंगिक रिश्ते से जुड़ा था. दोनों को कानून और सामाजिक पहलुओं को समझाते हुए फिलहाल आपसी सहमति से परिजनों के साथ भेज दिया गया है. पुलिस ने साफ किया है कि यदि भविष्य में दोनों परिवारों या लड़कियों के बीच दोबारा कोई विवाद होता है, तो उनकी प्रोफेशनल काउंसिलिंग करवाई जाएगी.