Himachal Se: इन दिनों उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही नौतपा भी शुरू हो चुका है जो 2 जून तक रहेगा। इस वक्त तापमान बढ़ने के साथ ही तेज धूप और लू भी चलने लगी है। ऐसे में खुद को गर्मी और लू से बचाकर रखना बेहद जरूरी होता है। वहीं, बढ़ती गर्मी का असर रसोईघरों में भी महसूस होने लगता है। दरअसल, खाना बनाते समय गैस जलने से किचन का तापमान और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में कई बार किचन में खड़ा होना मुश्किल हो जाता है।

खाना बनाते समय तपने लगता है किचन, इस तरह रखें ठंडा​
खाना बनाते समय तपने लगता है किचन, इस तरह रखें ठंडा​

हालांकि, कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से किचन के तापमान को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं भीषण गर्मी में किस तरह किचन को ठंडा रखा जाए।

सूरज की रोशनी को रोकें
अगर किचन में सूरज की रोशनी पड़ती है तो इससे तापमान बढ़ सकता है। किचन को ठंडा रखने के लिए खिड़कियों पर हल्के रंग के पर्दे या ब्लाइंड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही खिड़कियों पर कुछ समय के लिए सनप्रोटेक्टिव फिल्म भी लगा सकते हैं, जिससे रोशनी सीधे किचन में नहीं पड़ती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे तापमान थोड़ा कम हो जाता है।

खाना पकाने का तरीका बदलें
खाना पकाने के तरीके में बदलाव करके भी रसोई में अधिक गर्मी से बचा जा सकता है। गर्मी के मौसम में ओवन और ग्रिल का इस्तेमाल कम कर देना चाहिए। किचन छोटा होता है, ऐसे में ये चीजें गर्मी को बढ़ाने का काम करती हैं।

पौधे लगाएं
रसोई में बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए कुछ इनडोर पौधे काम आ सकते हैं। स्नेक प्लांट, मनी प्लांट और एलोवेरा जैसे इनडोर प्लांट्स अपनी पत्तियों से नमी छोड़ते हैं, जिससे किचन के गर्म और शुष्क वातावरण में ठंडक और ताजगी बनी रहती है।

सही वेंटिलेशन जरूरी
किचन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए सही वेंटिलेशन होना बेहद जरूरी है। रसोई में एग्जॉस्ट फैन लगवाएं। खाना बनाते समय या कुछ देर पहले इस ऑन कर देने से काफी हद तक गर्म हवा बाहर निकल सकती है। इसके साथ ही खाना बनाते समय पैदा होने वाली गर्मी और भाप को भी बाहर निकलने में मदद मिलती है।

खाने पकाने का समय
सुबह के वक्त मौसम थोड़ा ठंडा रहता है। ऐसे में किचन की खिड़कियों को कुछ देर के लिए खोल दें, जिससे गर्म हवा बाहर निकल जाए और ताजी हवा अंदर आ जाए। वहीं, देर से खाना बनाने के बजाए सुबह थोड़ा जल्दी पकाएं। सुबह तापमान कम रहता है, जिसके चलते अधिक गर्मी नहीं लगती। ऐसे में इन आसान आदतों को अपनाकर आप गर्मियों में अपने किचन को ज्यादा गर्म होने से बचा सकते हैं और खाना बनाते समय राहत महसूस कर सकते हैं।