Himachal Se: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की बहुत मान्यता है। इसे बेहद पवित्र माना जाता है और घरघर में पूजा जाता है। तुलसी के पौधे का रखरखाव अगर सही तरीके से नहीं किया जाए तो यह मुरझा सकता है या पूरी तरह सूख सकता है। अगर आपके तुलसी के पौधे में कीड़े लग गए हैं या पत्तीडाली पर छोटेछोटे सफेद कीड़े नजर आने लगे हैं तो समय रहते आपको कुछ उपाय कर लेने चाहिए। ऐसा करने से आप पौधे को सूखने से बचा सकते हैं। तुलसी में सफेद जाले और कीड़े दिखें तो नजरअंदाज न करें, ऐसे करें इलाज।

तुलसी में लग सकते हैं सफेदकाले कीड़े
सफेद कीड़े अक्सर मिलीबग या व्हाइट फ्लाई होते हैं। ये पत्तों और डंठल पर सफेद रूई जैसे दिखाई देते हैं और पौधे का रस चूसते हैं। पौधा धीरेधीरे कमजोर हो सकता है। वहीं काले कीड़े आमतौर पर एफिड्स या छोटे रस चूसने वाले कीड़े होते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये पत्तों के पीछे जमा हो जाते हैं और पत्तों को मोड़ने या पीला करने लगते हैं।
नीम ऑयल स्प्रे
यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा एक्सटेंशन और नेवादा एक्सटेंशन के अनुसार नीम ऑयल सफेद कीड़ों की ग्रोथ और अंडों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर पानी में 12 चम्मच नीम ऑयल मिलाएं। इसके बाद कुछ बूंदें लिक्विड साबुन की डालें ताकि स्प्रे पत्तों पर टिक सके। इसे शाम के समय पत्तों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ स्प्रे करें। यह हर 57 दिन में दोहराएं। एक बात का ख्याल रखें कि तेज धूप में स्प्रे न करें, इससे पत्ते जल सकते हैं।
संक्रमित पत्तों को तुरंत हटाएं
जॉर्जिया और मैरीलैंड यूनिवर्सिटी एक्सटेंशन के अनुसार ज्यादा संक्रमित पत्तों को हटाने से कीड़ों का फैलाव कम हो सकता है। इसलिए जिन पत्तों पर ज्यादा सफेद कीड़े या सफेद जाला दिखे, उन्हें काट दें। गिरे हुए पत्तों को गमले में न छोड़ें। ऐसा करने से पत्तों तक संक्रमण जल्दी नहीं फैलता।
हवा और धूप की सही मात्रा
नमी और बंद जगह में सफेद कीड़े तेजी से बढ़ सकते हैं। तुलसी को खुली हवा और अच्छी धूप मिलना जरूरी है। कीड़े दिखने पर तुलसी को रोज 46 घंटे धूप में रखें। ज्यादा पानी न डालें। मिट्टी गीली रहने पर कीड़े और फंगस बढ़ सकते हैं।



