Himachal Se: Shadashtak Yog: चंद्रमा 27 मई की रात में कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा की स्थिति के चलते शनिचंद्र के बीच षडाष्टक योग बनेगा। ऐसा इसलिए कि शनि ग्रह की स्थिति चंद्रमा से छठे भाव में होगी जबकि चंद्रमा, शनि से अष्टम भाव में रहेंगे। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि शनिचंद्रमा का षडाष्टक योग किन राशियों के लिए प्रतिकूल रह सकता है और किन उपायों को करने से इन राशियों को जीवन में सकारात्मकता प्राप्त हो सकती है।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को साझेदारी के कारोबार में संभलकर रहना होगा। दस्तावेजों पर साइन करने से पहले पढ़ अवश्य लें। बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं जिसके कारण आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। संचित धन को आपको सोचसमझकर खर्च करने की जरूरत होगी। इस राशि के जातकों को बेवजह तर्कवितर्क करने से बचना चाहिए। अनिद्रा और सिर में दर्द की परेशानी इस राशि के जातकों को हो सकती है। उपाय के तौर पर आपको शिव मंत्रों का जप करना चाहिए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
तुला राशि
अनचाहे खर्च आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव डालेंगे। निवेश करने से इस राशि के जातकों को बचना चाहिए, खासकर 2 जून तक किसी भी तरह का निवेश न करें। शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले भी आपको सोचविचार अवश्य कर लेना चाहिए। इस राशि के जातकों की सेहत भी डगमगा सकती है, कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा और बाहर का खाना खा से बचना होगा। उपाय के तौर पर आपको दूध, दही, सफेद वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
षडाष्टक योग के चलते आपके व्यवहार में क्रोध की अधिकता देखी जा सकती है। शत्रु पक्ष से इस राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में वादविवाद हो सकता है। इस राशि के कुछ जातकों का कीमती सामान गुम हो सकता है जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। सेहत को लेकर भी सतर्कता आपको बरतनी होगी, उलझनें आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आपको उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।



