Himachal Se: IPL 2026 RCB vs GT Qualifier 1 1st Inning Highlight: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में 20 ओवर के दौरान 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। ये आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले कोई भी टीम आईपीएल प्लेऑफ में 250 तक के आंकड़े को नहीं छू पाई है।

RCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल​
RCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल​

इससे पहले गुजरात क कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे बड़ी पारी खेली। इससे पहले वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने के लिए मजबूत नींव रखी।

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ़ में सबसे ज्यादा बड़े स्कोर

  • 254/5 RCB बनाम PBKS धर्मशाला 2026 *
  • 233/3 GT बनाम MI अहमदाबाद 2023
  • 228/5 MI बनाम GT न्यू चंडीगढ़ 2025
  • 226/6 PBKS बनाम CSK वानखेड़े 2014
  • 222/5 CSK बनाम DC चेन्नई 2012

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक अन्य रिकॉर्ड को भी अपने नाम किया। अब आरसीबी टीम आईपीएल प्लेऑफ के मुकाबले में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम भी बन गई है। धर्मशाला में 26 मई को आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर1 में कुल 38 बाउंड्री लगाई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे ये रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था। साल 2012 में चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्लेऑफ मैच में कुल 33 बाउंड्री लगाई थी।

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ़ में सबसे ज़्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीमें

  • 38 RCB बनाम PBKS धर्मशाला 2026 *
  • 33 CSK बनाम DC चेन्नई 2012
  • 32 PBKS बनाम CSK वानखेड़े 2014
  • 31 GT बनाम MI अहमदाबाद 2023
  • 31 MI बनाम GT न्यू चंडीगढ़ 2025