Himachal Se: Virat Kohli IPL Runs: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर1 मुकाबले में मंगलवार 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पारी की शुरुआत करते हुए विराट कोहली ने 25 गेंदों पर 43 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। हालांकि आरसीबी की पारी के नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर जेसन होल्डर ने उनका विकेट हासिल कर लिया।

RCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज​
RCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज​

विराट कोहली ने लगातार चार सीजन में पूरे किए 6000 रन

लेकिन पवेलियन लौटने से पहले कोहली ने आईपीएल इतिहास में एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वह लगातार चार आईपीएल सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली को आईपीएल 2026 में 600 रन पूरे करने के लिए 43 रन की जरूरत थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना 43वां रन बनाकर इस उपलब्धि को हासिल कर लिया।

विराट कोहली पिछले तीन आईपीएल सीजन में भी 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में 14 मैचों में 639 रन बनाए थे। इसके बाद आईपीएल 2024 में 15 मैचों में 741 रन बनाए, जबकि आईपीएल 2025 में 16 मुकाबलों में 657 रन अपने नाम किए थे। इससे पहले क्रिस गेल और केएल राहुल लगातार तीन आईपीएल सीजन में 600 से अधिक रन बनाने का कारनामा कर चुके थे, लेकिन लगातार चार सीजन में यह उपलब्धि हासिल करने वाले विराट कोहली पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

शुभमन गिल ने जीता टॉस

यदि टॉस की बात करें तो वो गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता। टॉस जीतकर उन्होंने गेंदबाजी का फैसला किया है। अब इस अहम मुकाबले में बेंगलुरु बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी। आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

दोनों टीमें पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेऑफ में पहुंची हैं और अब उनकी नजर सीधे फाइनल में जगह बनाने पर है। मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक अहम बदलाव किया है, जबकि आरसीबी ने भी टीम चयन को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, , जोस बटलर , वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, , देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार , जितेश शर्मा , टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।