Himachal Se: Eliminator Rain Scenario in IPL: आईपीएल 2026 का प्लेऑफ चरण मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला क्वालीफायर1 के रूप में 26 मई को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमनेसामने होंगी। वहीं, 29 मई को इसी मैदान पर क्वालीफायर2 खेला जाएगा, जिसमें क्वालीफायर1 में हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर की विजेता से होगा।

IPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?​
IPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?​

प्लेऑफ में नहीं होगा रिजर्व डे

क्वालीफायर1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर2 के लिए ‘रिजर्व डे’ नहीं है। आइए, जानते हैं कि अगर बारिश के चलते यह मुकाबले पूरे नहीं होते, तो विजेता टीम का फैसला किस तरह निकलेगा? दरअसल, क्वालीफायर1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर2 में अगर बारिश के चलते मैच का नतीजा नहीं निकलता, तो ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में पोजिशन के आधार पर टीम की जीतहार तय होगी।

क्वालीफायर1 मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जाना है। अगर बारिश की वजह से मुकाबला बेनतीजा रहता है, तो इसका फायदा आरसीबी को मिलेगा।

बारिश हुई तो आरसीबी को होगा फायदा

आरसीबी ने इस सीजन 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान अपने नाम किया था। गुजरात टाइटंस ने भी इतने ही मुकाबले अपने नाम किए, लेकिन नेट रन रेट में अंतर होने की वजह से जीटी दूसरे पायदान पर रही। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बारिश के चलते मुकाबला रद्द होने पर आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में जीटी से ऊपर होने की वजह से इस मुकाबले की विजेता बन सकती है।

वहीं, एलिमिनेटर मैच 27 मई को और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एसआरएच लीग मुकाबलों में 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 में से 8 मैच अपने नाम करते हुए चौथा पायदान हासिल किया था। अगर बारिश की वजह से एलिमिनेटर मैच धुलता है, तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम क्वालीफायर2 में पहुंचेगी।

क्वालीफायर2 में एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम क्वालीफायर1 गंवाने वाली टीम का सामना करेगी। इस मुकाबले में भी जो टीम लीग स्टेज के दौरान अंकतालिका में ऊपर होगी, वही टीम बारिश के चलते मैच रद्द होने की स्थिति में फाइनल का टिकट हासिल करेगी। खिताबी मैच 31 मई को अहमदाबाद के में खेला जाना है।

एजेंसी इनपुट के साथ