Himachal Se: Legspinner Murugan Ashwin Retirement News: लेगस्पिनर मुरुगन अश्विन ने सोमवार को आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मुरुगन IPL के साथ तमिलनाडु का अलगअलग फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपने सन्यास की घोषणा मुरुगन अश्विन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। पोस्ट में अश्विन ने बचपन से अपनी क्रिकेट यात्रा, तमिलनाडु क्रिकेट और IPL के अपने अनुभवों पर बात की।

IPL करियर के दौरान इस खिलाड़ी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स टीमों का प्रतिनिधित्व किया।
क्रिकेट से गहरा प्यार
क्रिकेट के अनुभवों को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में स्पिनर अश्विन ने लिखा, जब से मैंने 6 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया, तभी से मुझे इस खेल से गहरा प्यार रहा है। इसने मुझे बहुत कुछ दिया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। क्रिकेट ने ही मुझे वह इंसान बनाया, जो मैं आज हूं। इसने मुझे मैदान पर खुद को पूरी तरह से व्यक्त करने का मौका दिया है। अब तक का यह सफर अविश्वसनीय रहा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए, मैं आप सभी के साथ एक अपडेट साझा करना चाहता हूं।
क्रिकेट करियर से सन्यास की पुष्टि
IPL और घरेलू क्रिकेट से सन्यास लेने के फैसले की पुष्टि करते हुए मुरुगन अश्विन ने कहा कि मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि मैंने अपने घरेलू क्रिकेट करियर और आईपीएल में अपनी यात्रा को समाप्त करने का फैसला किया है। हालांकि, मैं नई चुनौतियों और अवसरों की तलाश करूंगा। मैं इस खेल को हमेशा की तरह पूरी प्रतिस्पर्धा के साथ खेलना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।
उन्होंने IPL फ्रेचाइजी की धन्यवाद भी दिया। अश्विन ने कहा, मैं इस अवसर का लाभ उठाते हुए राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनका मैंने अपने आईपीएल करियर के दौरान प्रतिनिधित्व किया।
धोनीकोहली का भी जिक्र
अश्विन ने दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के अवसर पर भी बात करते हुए कहा, IPL में मेरे एक दशक लंबे अनुभव ने मुझे इस खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स की कप्तानी में खेलने का मौका दिया। इन अनुभवों ने मुझे खुद पर काम करने और साल 2016 में अपने डेब्यू के बाद से एक बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद की है।
BCCI का जताया आभार
अश्विन ने BCCI को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, मैं BCCI को इतने शानदार टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा, जो हर साल और भी बड़ा और बेहतर होता जा रहा है।
अश्विन का क्रिकेट करियर
मुरुगन अश्विन ने अपने करियर में कुल 7 मैच खेले हैं। अश्विन ने 34 लिस्टए मुकाबले खेले हैं इसमें 35 विकेट हासिल किया। साथ ही 2016 से 2023 के बीच कुल 44 मुकाबलों में 33.20 की औसत के साथ 35 विकेट निकाले।



