Himachal Se: Summer Fashion Tips: आजकल फैशन ट्रेंड सिर्फ अच्छे दिखने तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि लोग कंफर्टेबल और स्टाइलिश आउटफिट्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि ओवरसाइज कपड़ों का ट्रेंड बढ़ रहा है। खासतौर पर गर्मियों में ढीले और हल्के कपड़े आरामदायक लुक के साथसाथ ट्रेंडी भी लगते हैं। लेकिन इन्हें सही तरीके से स्टाइल नहीं करने पर लुक खराब लग सकता है। ऐसे में सही तरीके से इन्हें स्टाइल करना जरूरी है। अगर आपको ओवरसाइज कपड़े पहनना पसंद है तो कुछ स्टाइलिंग टिप्स की मदद से इनसे ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।

Summer Fashion के लिए ओवरसाइज कपड़ों को ऐसे करें स्टाइल, मिलेगा स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक​
Summer Fashion के लिए ओवरसाइज कपड़ों को ऐसे करें स्टाइल, मिलेगा स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक​

ओवरसाइज कपड़ों का क्रेज

ओवरसाइज कपड़े आजकल फैशन ट्रेंड का हिस्सा बने हुए हैं क्योंकि इनमें स्टाइल के साथ कंफर्ट भी मिलता है। खासतौर पर गर्मियों में लोग ऐसे आउटफिट पहनना पसंद करते हैं जो हल्के, ढीले और आरामदायक हों। ओवरसाइज टीशर्ट, शर्ट, हुडी और पैंट्स कैजुअल और कंफर्टेबल लुक देते हैं। इसके अलावा सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी ओवरसाइज कपड़े पहनते हैं जिसकी वजह से युवाओं में इसका क्रेज बढ़ गया है। यह हर बॉडी टाइप पर आसानी से सूट कर जाता है। इसके साथ सही एक्सेसरीज और फुटवियर लुक को फैशनेबल बनाने में मदद करते हैं।

स्टाइल करने का तरीका

ओवरसाइज कपड़ों की खासियत है कि इसे आप कई तरीकों से स्टाइल कर सकते हैं। कैजुअल लुक के लिए ओवरसाइज टी शर्ट को डेनिम शॉर्ट्स या बैगी जींस के साथ कैरी कर सकते हैं। वहीं स्टाइलिश लुक के लिए ओवरसाइज शर्ट को क्रॉप टॉप के ऊपर लेयर करके कैरी कर सकते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर इस तरह का लुक काफी ट्रेंड में है।

एक्सेसरीज स्टाइल करें

ओवरसाइज कपड़ों में स्टाइलिश लुक पाने के लिए सही एक्सेसरीज का चुनाव करना जरूरी है। छोटे बैग, सनग्लासेस, कैप और स्नीकर्स लुक को कैजुअल और ट्रेंडी टच देने में मदद करेंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं ज्यादा ढीले कपड़ों के साथ ज्यादा भारी एक्सेसरीज स्टाइल करने से बचें। इससे लुक ओवर लग सकता है। गर्मियों में सिंपल और मिनिमल लुक बहुत ही खूबसूरत और नेचुरल लगता है।

फुटवियर का चुनाव

अगर आप ओवरसाइज कपड़े पहन रही हैं तो उसके साथ स्नीकर्स, स्लाइडर्स और फ्लैट सैंडल्स पहन सकते हैं। अगर लुक को थोड़ा स्टाइलिश टच देना चाहते हैं तो प्लेटफॉर्म शूज या हल्की हील्स भी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा हेयर स्टाइल को सिंपल रखें।

गर्मियों में स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक चाहते हैं तो ओवरसाइज कपड़ों को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकते हैं। इस तरह के आउटफिट को कैजुअल, ट्रैवलिंग या कॉलेज लुक के लिए ट्राई कर सकते हैं जो ट्रेंडी लुक देने में मदद करते हैं।