Himachal Se: Easy Pyaz Recipes: कई बार दिनभर काम में व्यस्त रहने की वजह से सब्जियां नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। बल्कि घर पर मौजूद प्याज की मदद से मजेदार और स्वादिष्ट सब्जियां बना सकते हैं। अगर आप भी रोज के बोरिंग खाने से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो प्याज की ये आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं जो खाने को नया स्वाद दे सकती है। इसकी रेसिपी शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे आप सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं।

मलाई प्याज की सब्जी
छोटे प्याज 250 ग्राम
मलाई 1 कप
तेल 3 बड़े चम्मच
अदरक 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च 1 छोटी चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
अमचूर पाउडर 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर चार हिस्सों में हल्का कट लगाएं। प्याज को पूरी तरह से अलग न करें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालें। ऊपर से हल्का नमक डालकर मध्यम आंच पर कुछ मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालें। अब इसमें 2/3 कप पानी डालकर कुछ देर के लिए धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद फेंटी हुई मलाई डालें और अच्छे से मिलाएं। ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
बेसन प्याज की सब्जी
प्याज 2 बड़े
अदरक 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा
हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच
तेल 3 चम्मच
जीरा 1/2 छोटा चम्मच
सौंफ 1/2 छोटा चम्मच
धनिया के बीज 1 छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर 1 बड़ा चम्मच
नमक स्वादानुसार
बेसन 1 कप
कसूरी मेथी 2 बड़े चम्मच
गरम मसाला पाउडर 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए प्याज को छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, सौंफ, धनिया के बीज डालें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद अदरक, हरी मिर्च और कटे हुए प्याज डालें। प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। अब एक प्लेट में बेसन लें और उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और 1 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसमें 1 चम्मच पानी छिड़ककर हाथों से मिक्स करें। अब इस बेसन को पैन में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। कुछ मिनट तक पकाएं। इसमें बाकी बचे मसाले और कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें। आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गार्निश करें।



