Himachal Se: Chana Dal Recipes: गर्मियों के मौसम में कई बार कुछ नया और टेस्टी खाने का मन करता है। खासतौर पर लंच या डिनर के समय हर दिन एक जैसी सब्जी खाकर खाना बोरिंग लगने लगता है। ऐसे में अगर कुछ नया और हटके ट्राई करना चाहते हैं तो चना दाल की कुछ खास रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। प्रोटीन, फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर चना दाल से कई रेसिपीजद घर पर बनाई जा सकती हैं।

चना दाल पराठा
गेहूं का आटा 2 कप
चना दाल 1/2 कप
हरा धनिया 2 चम्मच
धनिया पाउडर 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च 1/2 चम्मच
हरी मिर्च 1 बारीक कटी
नमक स्वादानुसार
जीरा 1/4 छोटा चम्मच
हींग चुटकी भर
तेल 1/4 कप
बनाने का तरीका
चना दाल पराठा बनाने के लिए एक रात पहले दाल को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस दाल को मिक्सर में अच्छे से पीस लें। अब एक कढ़ाई में थोड़ा तेल डालें। तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च और दाल का पेस्ट डालें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से चलाएं। इसे हल्का सा भून लें और ऊपर से धनिया डालकर गार्निश करें। पराठे की फिलिंग तैयार हो गई है। अब आटे की लोई बनाकर चना दाल की फिलिंग को भरें और पराठा बेलें। अब इसे अच्छे से सेंककर चटनी के साथ सर्व करें।
चना दाल का चीला
चना दाल 2 कप
हरा धनिया 2 चम्मच बारीक कटा
प्याज 1 बारीक कटा
टमाटर 1 बारीक कटा
हरी मिर्च 3 बारीक कटी
दही आधा कप
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
बनाने का तरीका
चीला बनाने के लिए सबसे पहले दाल को करीब 3 से 4 घंटे के लिए भिगा दें। अब इसे मिक्सर में डालकर हरी मिर्च के साथ बारीक पीस लें। अब एक बाउल में दाल का पेस्ट निकाल लें और उसमें ऊपर से बारीक कटी प्याज और टमाटर को मिक्स करें। इसमें दही मिक्स करके जरूरत के अनुसार पानी डालकर चीले जैसा घोल तैयार करें। अब इसे तवे पर फैलाएं और चटनी के साथ गर्मगर्म सर्व करें।
चना दाल खिचड़ी
चना दाल 1/2 कप
चावल 1/2 कप
प्याज 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च 2 बारीक कटी
टमाटर 1 बारीक कटा हुआ
जीरा 1/2 चम्मच
हींग एक चुटकी
हल्दी पाउडर 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल 1 चम्मच
पानी और हरा धनिया
बनाने का तरीका
अगर आप कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो चना दाल खिचड़ी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसे बनाने के लिए चावल और चना दाल को अच्छे से धो लें। अब कुकर में थोड़ा सा तेल डालें और गर्म होने दें। अब इसमें जीरा, हींग, प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालकर भून लें। इसके बाद इसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालें। अब चावल और दाल डालकर पानी मिलाएं। इसे करीब 3 सीटी आने तक पकाएं। इस खिचड़ी को आप पापड़, अचार या दही के साथ खा सकते हैं।



