Himachal Se: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बीते 20 मई को मां और बेटे की हत्या के मामले के आरोपी का हाफ एनकाउंटर हुआ है। उसकी साउथ ईस्ट जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया। जख्मी होने के बाद आरोपी सरेंडर करने के लिए मजबूर हो गया।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर पर लगी गोली
बता दें कि आरोपी ने एंटी नारकोटिक्स टीम पर 4 फायर किए और फिर जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लग गई। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
पार्क में बैठा नशा कर रहा था आरोपी
जान लें कि आरोपी सौरभ, घाटी पार्क इलाके में बैठकर नशा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश के पैर में गोली मारी।
घर में घुसकर की थी मांबेटे की हत्या
इस मामले में शुरुआत में बदमाशों के घर में घुसकर 38 साल की शारदा और उनके 13 साल के बेटे की हत्या करने की आशंका जताई गई थी। दोनों के ऊपर किसी धारदार हथियार से अटैक किया गया था। परिवार का मुखिया जब अपनी दुकान से लौटा था तो उन्हें किचन में अपनी पत्नी और बेटे का खून में लथपथ शव मिला था।
1012 लाख रुपये के कैशजेवर चुराने का भी है आरोप
दिल्ली पुलिस ने कई टीमें बनाकर इस डबल मर्डर केस की जांच शुरू की थी। परिजनों के अनुसार, हत्याकांड के बाद उनके घर से 10 से 12 लाख रुपये कैश और सोनेचांदी के जेवर भी गायब हो गए।
मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है परिवार
ये परिवार दिल्ली के साउथईस्ट जिले के गोविंदपुरी इलाके की गली नंबर10 में रहता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मृतक महिला का पति वीकली मार्केट में सब्जी की दुकान लगाता है। यह फैमिली मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली है। यह पिछले 15 साल से यहीं गोविंदपुरी इलाके में रह रहे थे।



