घर में बनाएं देसी Cockroach Killer, ये DIY Hack करेगा कॉकरोच की पूरी पलटन का सफाया​
घर में बनाएं देसी Cockroach Killer, ये DIY Hack करेगा कॉकरोच की पूरी पलटन का सफाया​
घर की किचन कितनी भी सफाई कर लें, लेकिन ये छुपे हुए कॉकरोच कहीं न कहीं से आ ही जाते हैं। किचन के कोनों, सिंक के नीचे और अलमारियों में कॉकरोच में अपना घर बना ही लेते हैं। ये दिखने में काफी घिनौने लगते हैं, बल्कि अपने साथ कई तरह की बीमारियों और बैक्टीरिया भी लेकर आते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग खतरा अधिक बढ़ जाता है।
कई बार आप कॉकरोच को भगाने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल युक्त हिट या चॉक लाने से बच्चों और पालतू जानवरों के खतरा साबित हो सकते हैं।
अगर आप भी कॉकरोच की समस्या से परेशान है, तो सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर पूजा की रसोई ने बताया, बेहद सुरक्षित और किफायती नुस्खा, इसको जरुर ट्राई करें। इन्होंने अदरक, नींबू और बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल करके कॉकरोच को घर से भगाने का सस्ता घरेलू जुगाड़ बताया है।
अदरक को कद्दूकस करना
सबसे पहले अदरक का एक बड़ा टुकड़ा लेना है और उसे अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें। अदरक में एक खास तरह की तेज, तीखी और प्राकृतिक गंध होती है, जिसे कॉकरोच बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं कर पाते हैं। कद्दूकस करने से अदरक का रस आसानी से पानी में मिल जाता है, जो कॉकरोच के श्वसन तंत्र को प्रभावित करने लगता है।
नींबू के रस का एसिडिक पावर
अब कद्दूकस की हुई अदरक में आपको एक गिलास साफ पानी मिलना है। अब इस मिश्रण में आधा नींबू अच्छी तरह निचोड़ दें। नींबू में पाए जाने वाला सिट्रिक एसिड एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लीनर और कीटाणुनाशक है। नींबू की खट्टी और तेज खुशबू से कॉकरोच भाग जाएंगे। वहीं, उस जगह पर मौजूद उनके बैक्टीरिया और गंध को भी खत्म कर देता है। जिससे नए कॉकरोच वहां नहीं आते हैं।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
इसके बाद सबसे जरुरी सफेद पाउडर यानी बेकिंग सोडा डालना है। अदरक और नींबू के इस पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। जैसे ही आप सोडा डालेंगे, इसमें एक रासायनिक प्रतिक्रिया होगी। असल में बेकिंग सोडा कॉकरोच के लिए एक धीमे जहर की तरह काम करता है। जब कॉकरोच इस स्प्रे के संपर्क में आते हैं, तो यह उनके पेट के सिस्टम को खराब कर देता है, जिससे वे तुरंत भाग जाते हैं।
मिश्रण को छानना और स्प्रे बोतल में भरना
जब आप सभी सामग्रियों को आपस में अच्छे से मिक्स कर लें। अब एक बारीक छलनी लें और इस तैयार लिक्विड को अच्छे से छान ले, जिससे अदरक के रेशे अलग हो जाएं। यदि आप इसे बिना छाने बोतल में फिल करेंगें,तो इसका पाइप बंद हो सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। छानने के बाद इस लिक्विड को एक खाली स्प्रे बोतल में भरकर बंद कर दें। यह लीजिए तैयार है होममेड कॉकरोच रिपेलेंट स्प्रे तैयार है।
कैसे इस स्प्रे का इस्तेमाल करें?
इस तैयार मिश्रण का छिड़काव घर के उन कोनों में करें जहां कॉकरोच अक्सर पनाह लेते हैं। उदाहरण के तौर पर रसोई के सिंक के नीचे, चूल्हे के पीछे, कूड़ेदान के आसपास, फ्रिज या माइक्रोवेव के नीचे की जगह और स्टोर रूम की दराजों व अलमारियों में इसे अच्छी तरह स्प्रे करें। रात के दौरान कॉकरोच अधिक निकलते हैं, इसलिए सोने से पहले इन स्थानों पर ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। इसकी तेज महक कॉकरोचों को उनकी छिपी जगहों से बाहर आने पर मजबूर कर देती है।

Himachal Se: