Himachal Se: Gujarat Titans vs Chennai Super Kings IPL 2026: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन सीएसके के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपरबल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी ने कई फैंस को निराश भी किया। स्टेडियम पहुंचे समर्थकों का मानना है कि धोनी के बिना इस बड़े मुकाबले का रोमांच कुछ अधूरा सा लग रहा है।

फैंस के बयान
इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचे प्रकाश परमार ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “यह विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिस पर हमें गर्व है। आज के इस मैच में मोहम्मद सिराज बतौ गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं, जबकि बल्लेबाजी में संजू सैमसन से खासा उम्मीदें हैं। गिल के बल्ले से चौकेछक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। काश धोनी इस मुकाबले में खेलते।”
जैविक ने कहा, “मैं यहां चेन्नई सुपर किंग्स की जीत देखने आया हूं। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके की तरफ से शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की तरफ से शुभमन गिल अपने बल्ले से चमक बिखेर सकते हैं। इस मैच में 200 रन का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।”
निसर्ग ने कहा, “मैं इस मैच को देखने वडोदरा से आया हूं। मुझे उम्मीद है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच को अपने नाम करेगी। इस मुकाबले में 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।”
पुणे से इस मैच को देखने पहुंचीं श्वेता गुप्ता ने कहा, “मैं यहां अपने परिवार के साथ मैच देखने आई हूं। मैं चाहती हूं कि गुजरात टाइंटस इस मैच को जीते, जबकि मेरे पति चेन्नई सुपर किंग्स के फैन हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह एक हाईस्कोरिंग मैच हो सकता है।”
लक्ष्य चौधरी ने कहा, “मैं बीकानेर से इस मैच देखने आया हूं। मुझे यहां पहुंचकर काफी अच्छा लग रहा है। बस महेंद्र सिंह धोनी के न खेलने की कमी खल रही है। हम चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थक हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।”
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, , जोस बटलर , निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।
चेन्नई सुपर किंग्स: , ऋतुराज गायकवाड़ , उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।
IANS इनपुट के साथ



