Himachal Se: GT vs CSK 66th Match 1st Inning Highlight IPL 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबजी का आमंत्रण दिया। गुजरात टाइटंस ने CSK के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। गुजरात के लिए शुरुआत के तीनों बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूती प्रदान की। वहीं, मुकाबले में सीएसके के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए हैं।

IPL 2026: साई, गिल और बटलर तीनों की घातक बल्लेबाजी, GT ने CSK के सामने जीत के लिए रखा 230 रनों का विशाल टारगेट​
IPL 2026: साई, गिल और बटलर तीनों की घातक बल्लेबाजी, GT ने CSK के सामने जीत के लिए रखा 230 रनों का विशाल टारगेट​

गिल और साई सुदर्शन के बीच हुई 125 रन की साझेदारी 

गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच मात्र 74 गेंदों में 125 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इस स्कोर पर जीटी को कप्तान गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद साई सुदर्शन ने रूप में 207 रन पर दूसरा झटका लगा। साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 7 चौको व 4 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए।

जोस बटलर ने खेली 57 रन की तूफानी पारी

गिल और साई सुदर्शन के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने गुजरात टाइटंस की रन गति को कम नहीं होने दिया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन के साथ मिलकर महज 36 गेंदों में 82 रन की साझेदारी की। यदि बात करें बटलर की बल्लेबाजी की तो वो 27 गेंदों में 211 के खास स्ट्राइक रेट के साथ 57 रन बनाकर नाबाद रहे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके वॉशिंगटन सुंदर ने 7 तो राहुल तेवतिया शून्य पर रन आउट हो गए।