Himachal Se: Alphabet Astrology: क्या आप जानते हैं कि आपके नाम का पहला अक्षर आपके बारे में बहुत कुछ बता सकता है। इतना ही नहीं नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी बताता है। ज्योतिषों के अनुसार, किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव, करियर, लव लाइफ और भाग्य के कई गहरे राज खोलता है। तो आज अल्फाबेट एस्ट्रॉलोजी में हम आपको बताएंगे ‘H’अक्षर के बारे में। कहा जाता है कि जिन भी व्यक्ति का नाम ‘H’ शब्द से शुरू होता है वे लोग बहुत ही खास होते हैं और इन्हें हमेशा किस्मत का साथ मिलता है।

क्या आपका नाम भी 'H' से शुरू होता है? जानें क्यों ये लोग माने जाते हैं बेहद खास और किस्मत के धनी​
क्या आपका नाम भी 'H' से शुरू होता है? जानें क्यों ये लोग माने जाते हैं बेहद खास और किस्मत के धनी​

‘H’अक्षर नाम वाले व्यक्ति की खासियत

  1. अंदर से होते हैं भावुक जिन लोगों का नाम ‘H’ अक्षर से शुरू होता है वे लोग ऊपर से कठोर नजर आते हैं लेकिन अंदर से मोम की तरह होते है। इनका दिव काफी नर्म होता है। ये छोटीछोटी बातों पर इमोशनल भी हो जाते हैं। । ये किसी का दुख नहीं देख सकते और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

  2. बुद्धिमान  ‘H’ अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है उनका दिमाग काफी तेज होता है। राजा की तरह जीने की चाह रखने वाले इन लोगों में कमाल की लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत ही अनुशासित होते हैं और जो काम हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। यही कारण है कि ये बिजनेस या नौकरी में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

  3. किस्मत के धनी ‘H’ नाम वाले लोगों को किस्मत का धनी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इनके जीवन में पैसों की कमी शायद ही कभी होती है। भले ही इनका शुरुआती जीवन संघर्ष में बीते लेकिन अपनी मेहनत और तेज बुद्धि के बल पर ये समाज में खूब नाम, शोहरत और पैसा कमाते हैं। ये अपनी सुखसुविधाओं पर खुलकर खर्च करना पसंद करते हैं।

  4. रिश्ते में होते हैं ईमानदार  जिनका नाम  ‘H’ अक्षर से शुरू होता है वे लोग काफी ईमानदार होते हैं। ये जिससे प्यार करते हैं उसका साथ जिंदगी भर निभाते हैं। हालांकि ये अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त  नहीं कर पाते हैं। , लेकिन एक बार जब ये किसी रिश्ते में जुड़ जाते हैं, तो अपने पार्टनर को दुनिया की हर खुशी देते हैं।

  5. होते हैं थोड़े गुस्सैल जिन लोगों का नाम ‘H’ अक्षर से शुरू होता है वे थोड़े गुस्सैल होते हैं। जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये किसी की नहीं सुनते। हालांकि, इनका गुस्सा जितनी तेजी से चढ़ता है, उतनी ही तेजी से शांत भी हो जाता है।

 

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।