Himachal Se: Budh Uday 2026 and Horoscope: 23 मई की शाम को बुध उदय होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध का उदय होना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि बुध ग्रह जब उदय होते हैं तब उसकी शक्तियां कई गुना अधिक बढ़ जाती है और इसका अच्छा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। बुध का उदय होना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुध के उदित होते ही कई राशियों के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और उनके बंद किस्मत के ताले खुल जाएंगे। 23 मई से 30 जून तक बुध उदयवान रहेंगे। बुध इन 4 राशियों के लिए अत्यंत ही लाभदायक रहेगा। इनके जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि बुध उदय किन राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ रहे हैं।

आज से 2 दिन बाद बुध हो रहे हैं उदयवान, इन राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली​
आज से 2 दिन बाद बुध हो रहे हैं उदयवान, इन राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली​

वृषभ राशि

बुध उदय वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा, इनकी आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक सुधार देखने को मिलेगा। निवेश से अच्छा फायदा मिलेगा। वहीं यह समय शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए भी बहुत अच्छा है। वृषभ राशि वालों को लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा।

मिथुन राशि

बुध का उदय होना मिथुन राशि के लिए किसी अवसर से कम नहीं है। कारोबारियों को जबरदस्त मुनाफा मिलेगा, कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। इस दौरान आप कोई भी निर्णय लेंगे तो आगे चलक उसका फायदा आपको मिलेगा। बुध उदय आपके अंदर एक नई ऊर्जा पैदा करेगा। धनसंपत्ति में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

कन्या राशि

बुध उदय कन्या राशि के जातकों के लिए भी सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। लंबे समय से रुके हुए सारे कार्य बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे, प्रमोशन होने के भी प्रबल योग है। प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। व्यापार में भारी मुनाफा हो सकता है। किसी पुराने निवेश से धन का लाभ मिलेगा। बुध उदय तुला राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी रहेगा।