Himachal Se: Bangladesh Clean Sweep Pakistan: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए हैं। सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को बांग्लादेश ने 78 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज 20 से अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान को पहली बार बांग्लादेश में न सिर्फ टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी है, बल्कि उसका सूपड़ा साफ हो गया है। इससे पहले बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए पहले टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की थी।

पाकिस्तान को सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट को जीतने के लिए पांचवें दिन 121 रन की जरूरत थी। टीम के पास 3 विकेट बाकी थे। पाकिस्तान टीम बुधवार को जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसके 316 रन पर 7 विकेट थे। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान क्रीज पर थे। ऐसे में लग रहा था कि मोहम्मद पाकिस्तान को जीत दिला ले जाएंगे। लेकिन टीम के 3 विकेट 42 रन जोड़कर गिर गए और पूरी पाकिस्तान टीम 358 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच 78 रन के अंतर से हार गई।
तैजुल इस्लाम ने लिया 6 विकेट
बांग्लादेश की तरफ से तैजुल इस्लाम ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मैच पर नजर डालें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए थे। पाकिस्तान पहली पारी में 232 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान 358 रन पर सिमट गई और 78 रन से मैच हार गई।
प्लेयर ऑफ द मैच बने लिटन दास
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। लिटन ने पहली पारी में 126 और दूसरी पारी में 69 रन बनाए थे। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। 2 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में रहीम ने 253 रन बनाए।
की बांग्लादेश के खिलाफ यह लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज हार है। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान को अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लिन स्वीप का सामना करना पड़ा था।



