Himachal Se: Pakistan vs Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सिलहट टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को को 78 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 20 से जीत ली। इस शानदार जीत का फायदा बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 की रैंकिंग में भी मिला है। टीम ने अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाते हुए भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ दिया है। बांग्लादेश की इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ हो रही है, जबकि पाकिस्तान को घरेलू मैदान पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, WTC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारत से आगे निकली बांग्लादेश​
पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, WTC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारत से आगे निकली बांग्लादेश​

भारत को हुआ एक स्थान का नुकसान

पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही बांग्लादेश डब्ल्यूटीसी की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। भारतीय टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं पाकिस्तान आठवें नंबर पर चली गई है।

पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

ने पिछले साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है। भारतीय टीम का अगला टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ है, जो डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया 8 टेस्ट में 7 जीत के साथ पहले, न्यूजीलैंड 3 टेस्ट में 2 जीत के साथ दूसरे, दक्षिण अफ्रीका 4 टेस्ट में 3 जीत के साथ तीसरे, श्रीलंका 2 टेस्ट में 1 जीत के साथ चौथे, बांग्लादेश 4 टेस्ट में 2 जीत के साथ पांचवें, भारत 9 टेस्ट में 4 जीत के साथ छठे, इंग्लैंड 10 टेस्ट में 3 जीत के साथ सातवें, पाकिस्तान 4 टेस्ट में 1 जीत के साथ आठवें और वेस्टइंडीज 8 टेस्ट में बिना किसी जीत के नौवें नंबर पर है।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का हाल

मैच पर नजर डालें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए थे। पाकिस्तान पहली पारी में 232 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान 358 रन पर सिमट गई और 78 रन से मैच हार गई।

के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। लिटन ने पहली पारी में 126 और दूसरी पारी में 69 रन बनाए थे। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। 2 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में रहीम ने 253 रन बनाए।

IANS इनपुट के साथ

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।