Himachal Se: Weather News: देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और हालात इतने गंभीर हैं कि दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में सभी शहर भारत के दर्ज किए गए हैं. AQI.in की लाइव ग्लोबल टेम्परेचर रैंकिंग के अनुसार, इस समय पृथ्वी पर सबसे ज्यादा गर्मी भारत में पड़ रही है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में हीटवेव और सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.

Heatwave in India: धरती पर सबसे ज्यादा तप रहा भारत! टॉप-100 में सभी शहर इंडिया के; बांदा 48.2°C के साथ सबसे गर्म​
Heatwave in India: धरती पर सबसे ज्यादा तप रहा भारत! टॉप-100 में सभी शहर इंडिया के; बांदा 48.2°C के साथ सबसे गर्म​

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के

की लाइव ग्लोबल टेम्परेचर रैंकिंग में ये जानकारी सामने आई है. इस वेबसाइट से दुनिया के 100 सबसे गर्म और 100 सबसे ठंडे शहरों की लाइव मॉनिटरिंग होती है. जब 100 सबसे गर्म शहरों को देखा गया तो ऐसा एक भी शहर नहीं था, जो भारत से बाहर का हो.

वहीं देश केशीर्ष 17 शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शीर्ष 32 शहरों में पारा 46 डिग्री तक पहुंचा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, 45 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और 100वें स्थान तक के शहरों में भी तापमान 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा गर्मी की चपेट में

उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहा है. शीर्ष 17 सबसे गर्म शहरों में से 15 शहर यूपी के हैं. इनमें बांदा, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, बदायूं, संभल, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मिर्जापुर और अलीगढ़ शामिल हैं. इनके अलावा ओडिशा का राउरकेला और छत्तीसगढ़ का बिलासपुर भी 47 डिग्री तापमान के साथ सूची में शामिल हैं.

UP का बांदा 48.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को बांदा में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा. वहीं दिल्ली के रिज क्षेत्र में तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में दिन के साथसाथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है.

सर्वे में 80 प्रतिशत लोगों ने कहा गर्मी असहनीय

भीषण गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य और जीवनशैली पर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है. Local Circles द्वारा 20,000 लोगों पर किए गए सर्वे के अनुसार, 80 प्रतिशत लोगों ने माना कि गर्मी सामान्य से कहीं अधिक है. 26 प्रतिशत लोगों ने इसे बेहद गंभीर बताया, जबकि 53 प्रतिशत ने कहा कि गर्मी गंभीर है, लेकिन अभी संभालने योग्य है. हर 10 में से 8 शहरी निवासी इस गर्मी से परेशान हैं और हर 5 में से 1 व्यक्ति ने कहा कि गर्मी ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित कर दी है.

लोगों की दिनचर्या में बड़ा बदलाव

सर्वे में यह भी सामने आया कि अधिकांश लोग सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बच रहे हैं. 80 प्रतिशत लोग सामान्य से अधिक पानी पी रहे हैं, 40 प्रतिशत ने एयर कंडीशनर का उपयोग बढ़ा दिया है और बड़ी संख्या में लोग ORS, नींबू पानी और ठंडे पेय का सेवन कर रहे हैं. बढ़ती गर्मी के कारण देश में बिजली की मांग भी बढ़कर 257 गीगावॉट तक पहुंच गई है.

हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का बढ़ा खतरा

डॉक्टरों के अनुसार, हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, थकावट, ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने, दोपहर में धूप से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है. फिलहाल मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं जताई है.