Himachal Se: ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में मंगलवार को प्रदीप सिंह कबूतरा के शामिल होने से विवाद हो गया। प्रदीप सिंह कबूतरा अजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी है। यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लखनऊ में प्रदीप सिंह कबूतरा को पार्टी में शामिल कराया।

अजीत सिंह की गोली मारकर हुई थी हत्या
कबूतरा आजमगढ़ का रहने वाला है। लखनऊ में 2021 में ब्लाक प्रमुख के पति अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें कबूतरा भी आरोपी बनाया गया था। कबूतरा पर शूटरों को शरण देने का आरोप था।
अब्बास अंसारी भी राजभर की पार्टी से विधायक
कबूतरा ने इस मामले में कोर्ट में सरेंडर भी कर दिया था। मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी पहले से ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब्बास अंसारी भी विवादों में रहते हैं।



