Himachal Se: Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में चुनावी और पुरानी राजनीतिक रंजिश को लेकर कांग्रेस नेता महूम सिंह बुंदेला उर्फ हल्के राजा पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार को इमलिया तिराहे के पास बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल उनका इलाज जारी है और हालत नाजुक बताई जा रही है.

घटना राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव की बताई जा रही है. घायल नेता के भतीजे अभय राज सिंह बुंदेला के अनुसार, हल्के राजा छतरपुर से बोलेरो वाहन से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में 2 से 3 गाड़ियों में सवार 7 से 8 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. हमलावरों ने करीब 6 से 7 राउंड फायरिंग की और बेसबॉल बैट से भी हमला किया.
ग्वालियर में चल रहा इलाज
हमले में हल्के राजा के दोनों पैरों, जांघ और कंधे में गोलियां लगी है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल नेता को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया.
परिजनों ने गांव के ही लोकपाल सिंह बुंदेला, वीरेंद्र सिंह बुंदेला और सत्यम सिंह समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी एक पार्टी से जुड़े हुए हैं और पुरानी चुनावी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया.
दोनों हाथ और पैर में लगी गोली
अस्पताल के डॉक्टर अनिरुद्ध चतुर्वेदी ने बताया कि घायल को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था. उनके हाथ और पैरों में गोली लगने के घाव हैं. डॉक्टरों की टीम ICU में उनका इलाज कर रही है और ऑपरेशन जारी है.
वहीं एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.



