Himachal Se: RCB vs PBKS 1st Inning Highlihgt: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रण दिया। PBKS के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में जीत के लिए 223 रन बनाने होंगे। बल्लेबाजी में आरसाबी के लिए दो बल्लेबाज विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली।

RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट​
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट​

विराट कोहली ने टीम को दी शानदार शुरुआत

धर्मशाला में आरसीबी को तीसरे ओवर के दौरान 21 रन में जैकब बैथल के रूप में पहला झटका लगा। बैथल को 11 रन पर हरप्रीत बरार ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पाडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 10वें ओवर में पाडिक्कल 45 रन पर हरप्रीत बरार का शिकार बने।

पाडिक्कल के बाद विराट कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 60 रन की पार्टनशिप की। फिर विराट कोहली 37 गेंदों में 58 रन की पारी खेलकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। कोहली की इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

वेंकटेश अय्यर ने किया शानदार अंत

विराट कोहली के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। उन्होंने चौथे विकेट के लिए टिम डेविड के साथ मिलकर सिर्फ 30 गेंदों में 65 रन की अहम साझेदारी की। वेंकटेश ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 73 रन की नाबाद पारी खेली। महज 40 गेंदों में बनाए गए इतने रनों के लिए वेंकटेश ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, टिम डेविड ने 12 गेंदों में 233 के स्ट्राइक रेट के साथ 28 रन बनाए।

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी

आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। यही कारण रहा कि आरसीबी मुकाबले में 200+ स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। लॉकी फर्ग्युसन और युजवेंद्र चहल ने 1414 की इकोनॉमी से रन लुटाए। वहीं, अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 10 की इकोनॉमी से रन दिए। यदि विकेट की बात करें तो हरप्रीत बरार ने 2 और अर्शदीप सिंह व युजवेंद्र चहल को 11 विकेट मिला।