Himachal Se: RCB vs PBKS: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हो रही है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन और हरप्रीत बरार को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान अय्यर ने कहा, “मैं आंकड़ों पर नहीं जा रहा हूं। हमने साफ तौर पर देखा है कि गेम तुरंत कैसे खत्म होता है। अगर हम अच्छी बैटिंग और गेंदबाजी करते हैं, तो टॉस मायने नहीं रखता। मुझे नहीं पता था कि यह कैप्टन के तौर पर मेरा 100वां मैच है, लेकिन अगर हम जीतते हैं तो मुझे खुशी होगी। हम शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन हमें दबाव का आनंद लेने की जरूरत है। बरार और लॉकी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।”
रजत पाटीदार मुकाबले से बाहर
आरसीबी इस मुकाबले में अपने नियमित कप्तान रजत पाटीदार के बिना उतरी है। कप्तान पाटीदार चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर बताए जा रहे हैं। सुयश रजत की जगह खेल रहे हैं, तो जैकब डफी के स्थान पर रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है। टॉस हारने के बाद कप्तान जितेश ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन विकेट अच्छा है और 40 ओवर तक अच्छा खेलना चाहिए। रजत तेजी से रिकवर हो रहे हैं और हमें उन्हें हैदराबाद में खेलते देखना चाहेंगे। हर गेम जरूरी है, यह जीत हमारे और दूसरी टीमों के लिए बहुत कुछ बदल सकती है। सुयश ने रजत की जगह ली है और रोमारियो डफी के स्थान पर टीम में शामिल हुए हैं।”
पंजाब किंग्स को पिछले पांच मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मुकाबले में पीबीकेएस को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। बल्लेबाजी में प्रभसिमरन और श्रेयस अय्यर को छोड़कर बाकी बल्लेबाज पिछले कुछ मुकाबलों से संघर्ष करते नजर आए हैं। हालांकि, टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी मुकाबले में पीबीकेएस के गेंदबाज 201 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे। मार्को जानसेन और जेवियर बार्टलेट काफी महंगे साबित हुए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन में भी निरंतरता की कमी दिखाई दी है।
दूसरी तरफ, आरसीबी प्लेऑफ के टिकट से सिर्फ एक जीत दूर खड़ी है। आखिरी मुकाबले में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था। विराट कोहली इस भी शानदार लय में दिखाई दिए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कोहली ने केकेआर के खिलाफ सिर्फ 60 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई थी। वहीं, देवदत्त पडिक्कल भी अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में लाजवाब रहा है। वह इस सीजन 22 विकेट निकाल चुके हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
जैकब बेथेल, , देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा , टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह , कूपर कोनोली, , सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
IANS इनपुट के साथ



