Himachal Se: Ravi Shastri on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वो नाम राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का। सिर्फ 15 साल की उम्र में जिस अंदाज में इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में बल्लेबाजी की है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्रिकेट फैंस से लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी तक वैभव की तारीफ करते नहीं थक रहे। अब पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी इस युवा बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि वैभव जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..​
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..​

IPL 2026 में बल्ले से मचा रहे धमाल

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे वैभव सूर्यवंशी का यह सीजन बेहद शानदार रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने अब तक 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 236 से ज्यादा का रहा है। खास बात यह है कि वह इस सीजन सबसे ज्यादा 40 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। वैभव ने बड़ेबड़े गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी डर के आक्रामक बल्लेबाजी की है। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है, जो इतनी कम उम्र के खिलाड़ी में कम ही देखने को मिलता है।

रवि शास्त्री ने सिलेक्टर्स को दी सलाह

वैभव की बल्लेबाजी से प्रभावित होकर ने कहा कि भारतीय टीम के दरवाजे इस युवा खिलाड़ी के लिए लगभग खुल चुके हैं। उन्होंने माना कि टी20 क्रिकेट युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए सबसे सही मंच है और वैभव इस फॉर्मेट के लिए पूरी तरह तैयार नजर आते हैं। शास्त्री ने यह भी कहा कि वैभव इस समय दुनिया की कई इंटरनेशनल टीमों में सीधे जगह बना सकते हैं। उनके मुताबिक युवा बल्लेबाज के चेहरे पर आत्मविश्वास और ऊर्जा साफ दिखाई देती है।

आयरलैंड दौरे पर मिल सकता है मौका

पूर्व भारतीय कोच का मानना है कि जून में होने वाला आयरलैंड दौरा वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए सही मौका साबित हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो वह भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। हाल ही में उन्हें पहली बार इंडियाए टीम में भी चुना गया है। श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज में वह इंडियाए टीम का हिस्सा होंगे। इस दौरे में अच्छा प्रदर्शन करने पर टीम इंडिया की राह उनके लिए और आसान हो सकती है।

ने जिस तरह कम उम्र में दबाव झेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की है, उसने भारतीय क्रिकेट को भविष्य के लिए नई उम्मीद दी है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वह इसी तरह मेहनत और निरंतरता बनाए रखते हैं, तो आने वाले सालों में भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी बन सकते हैं। फिलहाल फैंस की नजरें उनके अगले प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं और सभी को इंतजार है कि यह युवा सितारा कब टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरता है।