Himachal Se: यूपी के आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। थाना कंधरापुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 238 के पास ये हादसा हुआ। तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से ये हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया।




