Himachal Se: Rahu Gochar 2026: राहु जब भी अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 मई 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र के दूसरे पद से पहले पद में प्रवेश करेंगे। 2 अगस्त 2026 तक करीब 64 दिन इसी स्थिति में रहेंगे। यह बदलाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान करियर में तरक्की, अचानक धन लाभ, रुके हुए काम पूरे होने और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। खासतौर पर 3 राशियों को बड़ा फायदा मिल सकता है। जानिए राहु के चाल बदलने से किन राशियों की दो महीने तक गोल्डन दिन रहेंगे।

मिथुन राशि
राहु का चाल बदलना मिथुन राशि के लिए लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन या नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापारियों को किसी बड़ी डील से फायदा मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और प्रभावशाली लोगों का सहयोग भी मिलेगा। छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है।
तुला राशि
राहु की बदलती चाल तुला राशि के करियर में नई संभावनाएं लेकर आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आगे चलकर लाभ होगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। अचानक धन लाभ या संपत्ति से जुड़ा फायदा भी मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रह सकती है।
कुंभ राशि
यह समय कुंभ राशि के लिए कई मायनों में खास हो सकता है। लंबे समय से जिस सफलता का इंतजार था, वह मिल सकती है। नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। कारोबार करने वालों को बड़ी ऑनलाइन डील या नए प्रोजेक्ट से फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। छात्रों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।



