Himachal Se: Surya Gochar 15 May 2026: सूर्य ग्रह का गोचर 15 मई को वृषभ राशि में होगा और 15 जून तक सूर्य इसी राशि में संचार करते रहेंगे। सूर्य ग्रह 15 तारीख की सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर राशि बदलेंगे। मेष और कर्क के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद खास रह सकता है क्योंकि सूर्य मेष के धन और कर्क के लाभ भाव में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से इन राशियों को जीवन में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए जानते हैं विस्तार से।

मेष के धन और कर्क के लाभ भाव में प्रवेश करेंगे सूर्य, बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें ये दोनों राशियां​
मेष के धन और कर्क के लाभ भाव में प्रवेश करेंगे सूर्य, बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें ये दोनों राशियां​

मेष राशि धन भाव में होगा सूर्य का गोचर 

मेष राशि वालों के धन भाव यानि द्वितीय भाव में सूर्य ग्रह का गोचर होगा। सूर्य के इस गोचर से आपको आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको कहीं अटका धन कम प्रयास में ही वापस मिल सकता है। कुछ लोगों को नई जॉब मिल सकती है जिससे आमदनी में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद खत्म होने से आपको मानसिक शांति होगी। इस दौरान सोचसमझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभ दिला सकता है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों के काम को सराहना मिलने के योग हैं। हालांकि इस राशि के लोगों को वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी क्योंकि द्वितीय भाव वाणी का भी कारक है इसलिए अग्नि तत्व ग्रह के द्वितीय भाव में होने से आपकी वाणी में कड़वाहट आ सकती है।

कर्क राशि लाभ भाव में होगा सूर्य का गोचर 

सूर्य ग्रह आपकी राशि से स्वामी चंद्रमा के मित्र हैं। ऐसे में सूर्य का आपके लाभ भाव में गोचर करना बेहद सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। सूर्य के प्रभाव से आपको आर्थिक पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आय कमाने के नए स्रोत भी इस राशि के लोगों को मिल सकते हैं। सूर्य का गोचर आपको सामाजिक स्तर पर मानप्रतिष्ठा भी दिलाएगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं या सामाजिक कार्य करते हैं उनकी ख्याति बढ़ सकती है। बीते समय में किए गए निवेश से मई के महीने में लाभ मिल सकता है। विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को सुखद परिणाम सूर्य के गोचर के बाद मिलेंगे। बड़े भाईबहनों के जरिए आपको अच्छी सलाह मिल सकती है। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर बेहद अनुकूल साबित हो सकता है।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।