Himachal Se: Dwi Dwadash Yog: 11 मई को बनने वाले द्वि द्वादश योग में शनि मीन राशि में और मंगल के साथ परस्पर स्थिति में होगा, जिससे इन दो शक्तिशाली ग्रहों के बीच संबंध बनेगा। इससे चार राशियों को लाभ मिलेगा।

Dwi Dwadash Yog 2026: 11 मई को बन रहा द्वि द्वादश योग, क्या आपकी राशि को भी मिलेगा इसका शुभ लाभ​
Dwi Dwadash Yog 2026: 11 मई को बन रहा द्वि द्वादश योग, क्या आपकी राशि को भी मिलेगा इसका शुभ लाभ​

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य एक तय समय के बाद राशि बदलते हैं। इसका प्रभाव सभी पर किसी न किसी रूप में पड़ता है। सूर्य को मानसम्मान, आत्मा व पिता का ग्रह कहा जाता है। सूर्य शनि और मंगल के साथ 11 मई को युति करेंगे, जिससे कई शक्तिशाली राजयोग उत्पन्न होंगे।

क्या होता है द्वि द्वादश योग?

जब दो ग्रह एकदूसरे से दूसरे और बारहवें स्थान पर होते हैं, तो इस स्थिति को द्विद्वादश योग कहते हैं। यह अक्सर संघर्ष, खर्च या अप्रत्याशित बदलाव का संकेत माना जाता है, लेकिन शनि और मंगल ग्रह के कारण, इसे करियर और फाइनेंस में अचानक आने वाले बड़े लाभ के तौर पर देखा जाता है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह संयोग बेहद शुभकारी माना जा रहा है। मंगल का स्वामी है, ऐसे में मंगल के मेष राशि में प्रवेश करते ही शनि के साथ द्वादश योग बनेगा। इससे आर्थिक तौर पर स्थिरता आएगी, आमदनी में वृद्धि और आय के नए माध्यम बनेंगे। मकानजमीन से जुड़े मसले हल हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को संघर्ष के बीच नौकरी मिलने की पूरी संभावना है।

सिंह राशि

इस योग से के जातकों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को रोजगार मिल सकता है। दूसरी ओर, नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। सिंह राशि के व्यापारियों को बड़ी धनराशि मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

धनु राशि

इस राशि के लोगों को अचानक धनलाभ होने की संभावना है। यदि आप पर कोई कर्ज है, तो 11 मई के बाद उसे लौटाने में आप सक्षम होंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपकी खुशियों में दोगुनी वृद्धि होगी। वर्कप्लेस पर तारीफ मिल सकती है और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि

11 मई को बन रहे शक्तिशाली योग के बाद शनि और मंगल आपके धन भाव और पराक्रम भाव में वृद्धि लाने का काम करेंगे। राजयोग का सुख मिलेगा। धन की समस्या के समाधान से आर्थिक हालात में सुधार होंगे। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चल रही सभी समस्याओं का अंत होगा। बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। परिवार व सेहत दोनों में सकारात्मक बदलाव आएंगे।