Himachal Se: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा “कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की ‘जोड़ी’ ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण समाप्त करने का ‘झूठा ढिंढोरा’ पीटकर जनता को गुमराह करने का ‘महापाप’ किया था। यदि यह दुष्प्रचार नहीं किया गया होता, तो उत्तर प्रदेश में दोनों दलों का खाता भी बमुश्किल ही खुल पाता। लेकिन अब दोनों की पोल खुल चुकी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता इन दोनों का असली चेहरा पूरी तरह बेनकाब कर देगी और प्रदेश कांग्रेससपा मुक्त होगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के बाद असम और पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी ‘कमल ही कमल’ खिलेगा। जनता अब भ्रम नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।”




