महराजगंज। दरवाजे पर नई दुल्हन के परछावन की सुबह तैयारी चल रही थी। इसी दौरान घर के अंदर भाभी का शव फंदे से लटका मिला। जिसके चलते खुशियों का माहौल पल भर में गम में तब्दील हो गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। विवाहिता के मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बचगंगपुर के थापापुर में शुक्रवार को कृष्ण गोपाल द्विवेदी के छोटे भाई कृष्ण मोहन द्विवेदी की शादी के लिए बरात संपतिहा के कुर्रहवा गई थी बताया जाता है कि कृष्ण गोपाल की पत्नी अंशु भी बरात में जाना चाहती थी, लेकिन उसे पति ने मना कर दिया। ऐसे में वह मन मारकर घर पर रुक गई और रिश्तेदारों के साथ गीत संगीत में जुट गई।

स्वजन सोचने लगे कि अंशु तैयार हो रही है, लेकिन काफी आवाज लगाने पर जब कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो स्वजन और रिश्तेदार चिंता में पड़ गए। किसी अनहोनी की आशंका में सभी के चेहरे के रंग उड़ गए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आनन-फानन में स्वजन ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखते ही चीख-पुकार मच गई।
अंशु का शव पंखे से लटका था। घटना से माता कमलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने अंशु के पति, देवर व सास पर प्रताड़ना के साथ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की।
प्रभारी थानाध्यक्ष बृजमनगंज तारकेश्वर वर्मा ने बताया कि मृतका के भाई कृष्णचंद्र दुबे की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।