
Arjun Tendulkar: भारत में आईपीएल 2026 (IPL 2026) काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चूका है. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff) का दौर जल्द ही शुरू होने वाला है. आईपीएल 2026 से पहले ही लखनऊ की टीम ने अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को अपनी टीम में शामिल किया है. हालांकि अभी तक उन्हें 1 भी मैच खेलने का मौका नही मिला है. अब अर्जुन तेंदुलकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पर उनकी बेस प्राइस का 5 गुना बोली लगाकर इस टीम ने अपने खेमे में शामिल किया है. उम्मीद है कि इस टीम के लिए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हर मैच में खेलते नजर आने वाले हैं.
Arjun Tendulkar पर हुई पैसों की बारिश
T20 मुंबई लीग के ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर के लिए जबरदस्त बोली लगी. उन्होंने सिर्फ 2 लाख के बेस प्राइस पर अपना नाम रजिस्टर कराया था, लेकिन जब उनका नाम आया तो सभी टीमों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई और उनके लिए काफी होड़ देखने को मिली. अर्जुन तेंदुलकर पर उनकी बेस प्राइस का 5 गुना बोली लगी और उन्हें 10 लाख रूपये में खरीदा गया.
अर्जुन तेंदुलकर को ARCS अंधेरी ने अपनी टीम में शामिल किया, अर्जुन तेंदुलकर पहली बार इस लीग में खेलते नजर आने वाले हैं. वहीं शिवम दुबे को 20 लाख में इस टीम ने रिटेन कर रखा है, इसके साथ ही मुशीर खान को भी 11 लाख की कीमत में अपने खेमे में शामिल किया है.
खास अनुमति से टी20 मुंबई लीग में हिस्सा लेंगे अर्जुन तेंदुलकर
दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने विशेष अनुमति दी है, ताकि वह इस लीग में खेल सकें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अर्जुन 2022-23 सीजन से घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेल रहे हैं और पहले मुंबई के लिए खेलते थे. MCA के नियमों के अनुसार, खिलाड़ी एक साल में IPL के अलावा सिर्फ एक लीग में हिस्सा ले सकता है. इसी तरह की छूट खिलाड़ी सिद्धांत अधतराव को भी दी गई है.
इस टूर्नामेंट की शुरुआत जून के पहले हफ्ते में होने की उम्मीद है, जो इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के तुरंत बाद और मुंबई में मानसून शुरू होने से पहले खेली जाएगी.
ALSO READ: आखिर कौन है येशा सागर? जिस पर समीर रिजवी ने बनाए कुरान की आयतें याद करने और धर्म परिवर्तन का दबाव