
Hardik Pandya: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सफर लगभग खत्म हो चूका है. मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 9 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्हें 7 मैचों में शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने भी 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.
चेन्नई से मिली हार के साथ ही मुंबई इंडियंस का सफर अब आईपीएल 2026 से खत्म हो चूका है. CSK से हार और प्लेऑफ से बाहर होने के बाद अब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.
Hardik Pandya ने CSK से मिली हार पर कही ये बात
“मुझे लगता है कि आज का दिन क्या यह पूरा सीजन ही हमारा नहीं है. उन्होंने (चेन्नई) अच्छी बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग की.”