Sameer Rizvi Yesha Sagar

भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल 2026 (IPL 20260 में खेल रहे समीर रिजवी (Sameer Rizvi) अचानक से चर्चा में आ गए हैं. समीर रिजवी अचानक से सोशल मीडिया पर छा गए हैं, इस खिलाड़ी पर अपनी गर्लफ्रेंड का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है. समीर रिजवी (Sameer Rizvi) की गर्लफ्रेंड का नाम येशा सागर (Yesha Sagar) है, को भारतीय मूल की कनाडियन मॉडल हैं.

येशा सागर और धर्म परिवर्तन का आरोप लगने के बाद फैंस अब ये जानने को उत्सुक हैं, कि आखिर ये मुस्लिम क्रिकेटर कौन है? दरअसल जब इस मामले की शुरुआत हुई तो उस समय किसी खिलाड़ी का नाम सामने नही आया था, मीडिया ने मुस्लिम क्रिकेटर का टैग लाइन देकर खबर प्रकाशित किया था. अब नाम सामने आने के बाद फैंस समीर रिजवी के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं.

कौन है Sameer Rizvi?

समीर रिजवी (Sameer Rizvi) एक भारतीय उभरते हुए क्रिकेटर हैं, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं. वे आईपीएल (IPL) में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 2024 में CSK के साथ शुरुआत की और IPL 2026 में Delhi Capitals के लिए खेल रहे हैं, जहां उन्होंने एक मैच में 47 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्हें अपनी बल्लेबाजी शैली के कारण “दाएं हाथ का सुरेश रैना” भी कहा जाता है.

समीर रिजवी (Sameer Rizvi) को उस समय पहचान मिली, जब आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में इस खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा था. दरअसल समीर रिजवी ने 20 लाख के बेस प्राइस पर अपना नाम आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में रजिस्टर कराया था. हालांकि इसके बाद अगले ही सीजन CSK ने उन्हें रिलीज किया और उसके बाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें मात्र 95 लाख में अपनी टीम से जोड़ लिया है.

Sameer Rizvi का कैसा रहा है प्रदर्शन

समीर रिजवी का प्रदर्शन खासकर IPL 2025–2026 में काफी चर्चा में रहा है. वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक उभरते हुए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और फिनिशर के रूप में सामने आए हैं.

 IPL 2026 में प्रदर्शन

  • 2026 सीजन में उन्होंने शानदार शुरुआत की
  • लगभग 200+ रन (209 रन) बनाए
  • औसत ~34.83 और स्ट्राइक रेट ~149+
  • 2 अर्धशतक लगाए
  • एक मैच में 90 रन (51 गेंद) की शानदार पारी खेली

खास बात

  • मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन की पारी मैच विनिंग रही
  • लखनऊ के खिलाफ 70 रन* बनाकर टीम को मुश्किल स्थिति (26/4) से जीत दिलाई

 समीर रिजवी का IPL में ओवरऑल प्रदर्शन

  • कुल मैच: ~15
  • रन: 332+ रन
  • औसत: 41.50
  • स्ट्राइक रेट: 150+
  • 50+: 3 अर्धशतक

ALSO READ: नो हैंडसेक विवाद पर सलमान अली आगा ने खोली पाकिस्तान की पोल, कहा “टॉस के वक्त हैंडसेक तो….

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।