
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को अपना दीवाना बना रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी का क्रेज फैंस के दिल में बढ़ रहा है. अभी हाल ही में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली थी, तो वहीं पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन बनाए.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बदौलत ही अभी हाल ही में भारत ने अंडर-19 विश्व कप (U-19 World Cup 2026) अपने नाम किया था, उस दौरान उन्होंने इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ 175 रनों की तूफानी पारी फाइनल में खेली थी. वैभव सूर्यवंशी अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से ही लगातार चर्चा में हैं.
Vaibhav Sooryavanshi ने की फोटो खिंचाने के लिए पैसे की मांग
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के फैंस मैदान में ही नही उसके बाहर भी क्रेजी हैं. फैंस वैभव सूर्यवंशी को जहां देख रहे हैं उनसे वो फोटो खिंचवाने की मांग करते हैं. अब वैभव सूर्यवंशी ने फोटो खिंचवाने के लिए पैसे की मांग की है. एक वीडियो में वैभव फैंस से फोटो खिंचवाने के लिए पैसे मांगते हुए नजर आ रहे हैं.
वैभव ने एक फोटो के लिए 100 रुपये की मांग की, जो वाकई हैरान करने वाला है. तो आइए जानते हैं कि वैभव ने आखिर पैसों की डिमांड क्यों की और वीडियो का असल माजरा क्या है.
दरअसल, वैभव ने मजाकिया अंदाज में फैंस से फोटो खिंचवाने के लिए पैसों की डिमांड की. मजे की बात यह रही कि वैभव की बात सुनकर नन्हे फैंस पैसे देने के लिए तैयार भी हो गए. दो फैंस ने फोटो के लिए 200 रुपये का नोट भी निकाल लिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद वैभव फैंस से कहते हैं कि यह मजाक था. खुद राजस्थान रॉयल्स ने इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया.
Baccha party always a step ahead
pic.twitter.com/locrozR0Yh
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 27, 2026
वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है आईपीएल 2026 में अब तक प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं. अब तक उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 9 मैच खेले हैं. इन 9 मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने 44.44 की औसत से 400 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 240 के आसपास रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 1 शतक और 2 अर्द्धशतक जड़ा है.
वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो अब तक आईपीएल के 16 मैचों की 16 पारियों में उन्होंने 40.75 की औसत और 224.82 के स्ट्राइक रेट से 652 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 400 रन बना लिए हैं, वहीं पिछले सीजन उनके बल्ले से सिर्फ 252 रन ही निकले थे. वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल में अब 2 शतक और 3 अर्द्धशतक दर्ज हैं.
ALSO READ: वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने बताई उनकी असली उम्र, बताया कब हुआ था RR के विस्फोटक ओपनर का जन्म