
आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 40वां मैच कल रात पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला गया. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 224 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 4 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया.
पंजाब किंग्स के हार के बाद अब IPL 2026 का पॉइंट्स टेबल पहले से काफी रोमांचक हो चूका है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आईपीएल 2026 के 40वें मैच के बाद आइए जानते हैं कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं.
IPL 2026 प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं ये 4 टीमें
IPL 2026 के 40वें मैच के बाद भी पंजाब किंग्स अभी टॉप पर बनी हुई है. पंजाब किंग्स ने 8 मैचों में 6 जीत और 1 हार एवं 1 नो रिजल्ट की वजह से 13 अंक और +1.043 के नेट रनरेट के साथ नंबर 1 पर मौजूद है. वहीं आरसीबी की टीम 8 मैचों में 6 जीत और 2 हार के बाद 12 अंक और +1.919 के नेट रनरेट के साथ नंबर 2 पर है.
आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो नंबर 3 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूद है. राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार एवं 12 अंक एवं +0.617 नेट रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है, चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूद है, जो इस मैच से पहले तीसरे स्थान पर थी. 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के साथ SRH की टीम 10 अंक और +0.815 के नेट रनरेट के साथ नंबर 4 पर है.
IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो सकती हैं ये 4 टीमें
गुजरात टाइटंस 8 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में आखिरी 5 स्थानों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स छठे नंबर और दिल्ली कैपिटल्स 7वें नंबर पर है. दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं और दोनों के खाते में 6-6 अंक हैं. हालांकि, बेहतर नेट रनरेट के साथ CSK आगे है.
इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 5 अंकों के साथ 8वें नंबर पर और मुंबई इंडियंस 4 अंकों के साथ 9वें नंबर पर मौजूद हैं. वहीं, सबसे नीचे लखनऊ सुपर जायंट्स हैं, जिसके खाते में 4 अंक और -1.106 नेट रनरेट है.
ALSO READ: श्रेयस अय्यर ने बताए वो 5 कारण जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करना पड़ा शिकस्त का सामना