Abhishek Sharma Komal Sharma

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच 31वां मैच खेला गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने तूफानी शतक ठोका. अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 68 गेंदों में 10 चौके और 10 छक्के की मदद से 135 रनों की पारी खेली. अभिषेक शर्मा की इस पारी ने SRH को 47 रनों से जीताने में मदद की.

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को इसके लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया. प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब लेते हुए अभिषेक शर्मा ने अपनी बहन कोमल को लेकर दिल दुखाने वाला खुलासा किया और बताया कि उनकी बहन अस्पताल में भर्ती है.

अस्पताल में भर्ती है Abhishek Sharma की बहन कोमल शर्मा

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के लिए यह पारी भावनात्मक रूप से भी बहुत मायने रखती थी. उन्होंने बताया कि उनकी बहन बीमार हैं और इन्फेक्शन होने की वजह से उनकी बहन उनके करियर की सबसे शानदार पार‍ी के दौरान स्टेडियम में मौजूद नहीं थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने जीत के बाद बताया कि उनके माता-पिता यहां है, यह एक बहुत ही खास पल है.उनकी बहन आज यहां नहीं आ पाई, क्योंकि उन्हें कोई इन्फेक्शन हो गया था. अभ‍िषेक ने इस शानदार पारी को अपनी बहन को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि यह पारी उनकी बहन के लिए भी है. अभिषेक शर्मा के माता-पिता और बहन उनका हर मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहते हैं.

अभिषेक शर्मा ने बताया हाथ बांधकर खड़े होकर जश्न मनाने का राज

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने शतक लगाने के बाद अपने दोनों हाथ बांधे और मैदान पर खड़े होकर मुस्कराने लगे, इसके पीछे की वजह का खुलासा उन्होने मैच के बाद किया और कहा कि

“मेरा फ्रेंकी (जेम्स फ्रेंकलिन, असिस्टेंट कोच) के साथ प्लान बना था और वह चाहते थे कि मैं 20वें ओवर तक बल्लेबाजी करूं. यहां तक कि मुरली (मुथैया मुरलीधरन) ने भी यही कहा था. शायद यह पहली बार है जब मैंने 20 ओवर तक बैटिंग की है. इसलिए यह उसी का जश्न था. और निश्चित रूप से शतक और इस मैदान पर प्रदर्शन हमेशा खास होता है. और मुझे लगता है कि विकेट बैटिंग के लिए आसान नहीं था. लेकिन अगर आप अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो मुझे लगता है कि हमारी टीम में ऐसी प्रतिभा है जो रन बना सके.”

ALSO READ: अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने के बाद क्यों बांध लिए थे हाथ, अब भारतीय ओपनर ने बताया इस सेलिब्रेशन का राज