Axar Patel Post Match DC

Axar Patel: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals_ की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला गया, जहां SRH ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की तूफानी बल्लेबाजी की वजह से निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 242 रन बना डाले. इसके जवाब में जब दिल्ली कैपिट्स की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो 200 रनों के आंकड़े को भी नही छू सकी और उनकी टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा.

दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने इसे लेकर बात की. अक्षर पटेल ने अपनी उन गलतियों के बारे में बताया जिसकी वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

Axar Patel ने बताया क्यों दिल्ली कैपिटल्स को करना पड़ा हार का सामना

हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने शतकवीर अभिषेक शर्मा को आउट करने के मौकों को गंवाने पर कहा कि

“रन-आउट का मौका और जो कैच हमने छोड़ा, अगर वह पकड़ लेते तो हम उन्हें रोक सकते थे. लेकिन हां, अगर कोई बल्लेबाज इतनी अच्छी बल्लेबाजी करे और उसके शॉट्स का अंजाम बेहतरीन हो, तो ऐसे प्रदर्शन का श्रेय देना चाहिए.”

उन्होंने कहा कि

“फील्डिंग का हिस्सा आपके हाथ में होता है. कैच पकड़ना और रन-आउट करना, यह चीजें आप नियंत्रित कर सकते हैं. ऐसे समय में गेंदबाजों का समर्थन करना बहुत जरूरी होता है. मुझे लगता है कि हम वहीं बेहतर कर सकते थे.”

अक्षर पटेल ने की इस खिलाड़ी की तारीफ़

डीसी के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने क्लासेन की तारीफ में कहा कि

“जिस तरह दूसरी ओर से हेनरिक क्लासेन ने बल्लेबाजी की, उसमें गेंदबाजों की गलती नहीं थी. जब कोई बल्लेबाज इस तरह खेलता है, तो कोच और कप्तान को मानना पड़ता है कि कप्तान भी उसे रोक नहीं सकता. मैं गेंदबाजों से भी यही कह रहा था कि अगर आपने अपनी योजना सही तरीके से लागू की और उसके बाद भी उसने अच्छा शॉट खेला, तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. आपको आगे बढ़ना होता है.”

अगले मैचों में बदलाव पर Axar Patel ने कही ये बात

आगामी मुकाबलों में बदलावों के बारे में पूछने पर पटेल ने कहा कि

“नहीं, अभी ऐसा महसूस नहीं होता. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिस तरह का क्रिकेट चल रहा है, अगर देखें तो हम बल्लेबाजी भी अच्छी कर रहे हैं और गेंदबाजी भी. जब विकेट इतना अच्छा हो, तो इसे एक खराब दिन मानकर भूल जाना चाहिए.”

ALSO READ: बहन अस्पताल में थी भर्ती, भाई ने भारी मन से खेला DC के खिलाफ मैच, अभिषेक शर्मा ने अपनी बहन कोमल को समर्पित किया अपना 9वां शतक