Prabhsimran Singh

Prabhsimran Singh: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अपने 5वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना उसके ही घर वानखेड़े में किया. पंजाब किंग्स इस सीजन अब तक 5 मैच खेल चुकी है और 9 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है. मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) और कप्तान श्रेयस अय्यर की बदौलत इस लक्ष्य को आसानी से 3 ओवर पहले ही हासिल कर लिया.

प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) अंत तक नाबाद रहे और 80 रनों की पारी खेली, मैच के बाद उन्होंने पंजाब किंग्स की रणनीति और अपने कप्तान श्रेयस अय्यर पर बात की, वहीं अपने प्रदर्शन का श्रेय युवराज सिंह को दिया. प्रभसिमरन सिंह ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Prabhsimran Singh ने कोच और कप्तान  को नजरअंदाज कर युवराज सिंह को दिया शानदार प्रदर्शन का श्रेय

प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) ने कहा कि उन्होंने शुरुआत धीमी की, क्योंकि उन्हें ज्यादा गेंदे पॉवरप्ले में खेलने को नही मिली, उन्होंने मुश्किल से पॉवर प्ले के दौरान 36 में से सिर्फ 6 या 7 गेंदे ही खेली. प्रभसिमरन सिंह ने कहा कि

“मुझे खुद पर पूरा भरोसा था, क्योंकि पावरप्ले में मुझे ज्यादा गेंदें खेलने को नहीं मिलीं. इसलिए मैं शुरुआत में गेंदों की गिनती कर रहा था. मुझे लगता है कि मैंने पावरप्ले में 6-7 गेंदें ही खेलीं. लेकिन फिर मैंने मन में सोचा कि अगर मैं थोड़ा और समय लूंगा तो खेल पाऊंगा. इसलिए मैंने खुद पर भरोसा बनाए रखा कि मैं कर लूंगा और मैंने कर दिखाया.”

प्रभसिमरन सिंह ने अपने कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर को नजरअंदाज करके इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय भारत के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह को दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्रभसिमरन सिंह ने युवराज सिंह को इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि

“बिल्कुल सर, मैंने बहुत मेहनत की. दरअसल, ऑफ-सीजन में मैंने युवराज सिंह (युवी पाजी) के साथ काफी अभ्यास किया. जब भी मैं उनसे बात करता हूं, वे कहते हैं कि तुम्हारे पास बहुत समय है, तुम थोड़ा और खेल सकते हो, इसलिए मैंने यही सोच रखा था कि अगर मैं अंत तक खेलूंगा तो जीत सकता हूं.”

अल्लाह गजनफर का सामना करने को लेकर प्रभसिमरन सिंह ने कहा कि

“मैंने स्पिनरों के बारे में सोचा कि अगर मैं उन्हें विकेट नहीं लेने दूंगा, क्योंकि गेंद ग्रिप कर रही थी, अगर मैं उन्हें विकेट नहीं लेने दूंगा, तो बाकी गेंदबाजों के खिलाफ खेलना आसान होगा.”

पंजाब किंग्स की रणनीति और कप्तान श्रेयस अय्यर पर प्रभसिमरन सिंह ने कही ये बात

प्रभसिमरन सिंह ने अपनी टीम की रणनीति और पहले ही गेंद से आक्रामक क्रिकेट खेलने को लेकर कहा

“शुरुआत में, जब हम 200 रनों का पीछा कर रहे होते हैं, तो हमें पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना होता है, लेकिन कभी-कभी विकेट आज की तरह नहीं होते. इसलिए लंबे शॉट खेलना भी महत्वपूर्ण होता है.”

वहीं प्रभसिमरन सिंह ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को बेस्ट कप्तान बताते हुए कहा कि

“हमारे कप्तान बहुत अच्छे हैं. कप्तान के तौर पर, जब वे बात करते हैं, तो हमें स्पष्टता मिलती है. और वे खुद भी इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसलिए उनके साथ खेलना आसान हो जाता है.”

ALSO READ: अर्शदीप सिंह ने मोहमद सिराज को दिया मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का श्रेय, कहा “उन्होंने मुझे….