Mahela Jayawardene Post Match

Mahela Jayawardene: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 24वें मैच में मुंबई के वानखेड़े में कल रात पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आमने-सामने थीं. मुंबई इंडियंस (MI) की टीम को इस मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के सामने 7 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट में लगातार 5 मैचों में शिकस्त खा चुकी है.

मुंबई इंडियंस की इस शर्मनाक हार के बाद टीम के कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) बेहद गुस्से में दिखे, उन्होंने इस हार को सिर्फ हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की हार नही बल्कि पूरी टीम की शर्मनाक हार बताई है. महेला जयवर्धने ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Mahela Jayawardene हुए मुंबई इंडियंस की हार से गुस्सा

मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) बेहद गुस्सा हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से मिली हार के बाद महेला जयवर्धने ने टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि टीम अभी तक सही लय नहीं पकड़ पाई है. उन्होंने कहा कि

“यह हार सिर्फ हार्दिक पंड्या की नहीं है. जब टीम अच्छा नहीं करती तो जिम्मेदारी सभी की होती है मेरी, मैनेजमेंट की और खिलाड़ियों की भी. हमें मिलकर सुधार करना होगा.”

महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने माना कि इस समय बाकी टीमें मुंबई से बेहतर क्रिकेट खेल रही हैं. महेला जयवर्धने ने अपने बयान में आगे कहा कि

“हम अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दूसरी टीमें हमसे आगे हैं. जब उन्हें अच्छी शुरुआत मिलती है तो उनका आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हमें मैच में कंट्रोल बनाना सीखना होगा.”

कैसा रहा मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच का हाल

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के शतक और मिडिल ऑर्डर के नमन धीर के अर्द्धशतक की बदौलत  निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए.

इसके बाद जब पंजाब किंग्स की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो एकतरफा मुकाबले में इस मैच को जीता. पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 80 और श्रेयस अय्यर के 66 रनों की बदौलत 16.3 ओवरों में ही इस मैच को अपने नाम कर लिया.

ALSO READ: IPL 2026 के 24वें मैच के बाद बदला पॉइंट्स टेबल, प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हुईं ये 2 टीमें, पंजाब सिर्फ 3 जीत दूर