
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) कुछ निजी कारणों की वजह से चर्चा में हैं. अर्शदीप सिंह वैसे तो सोशल मीडिया पर अपने फनी रील्स की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीताने में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं अब अर्शदीप सिंह, आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं.
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इस समय अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं, अभी कुछ समय पहले वो अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस हैं.
इस एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में हैं Arshdeep Singh
क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के बीच रिलेशनशिप आम है, कई पुरुष क्रिकेटर बॉलीवुड अभिनेत्री संग शादी कर चुके हैं. इसमें सबसे नया नाम अर्शदीप सिंह का है, जिनको लेकर चर्चा है कि वह पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसकी शुरुआत सोशल मीडिया पर शेयर की गई कुछ तस्वीरों से हुआ था. अब दोनों के साथ में गुरूद्वारे जाने की चर्चा हो रही है, उनका एक वीडियो भी सामने आया है.
अर्शदीप सिंह, पंजाब किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाते हैं. पंजाब किंग्स की टीम अब तक आईपीएल 2026 में 4 मैच खेल चुकी है, जिसमे 3 मैचों में उन्हें जीत हासिल हुई है, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है.
View this post on Instagram
समरीन कौर और अर्शदीप सिंह ने की रिश्ते की पुष्टि?
अर्शदीप सिंह फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे माथा टेकने गए, इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए दी. उसी समय समरीन कौर ने भी फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे की फोटो शेयर की, ये फोटो एक ही थी. इससे फैंस को इसकी पुष्टि हुई कि दोनों साथ में गुरूद्वारे गए थे. इससे पहले उन्हें एयरपोर्ट पर भी एकसाथ देखा गया था.
अर्शदीप और समरीन ने साथ में एक ही फोटो शेयर किया, इससे साफ है कि दोनों अपने रिश्ते को अब फैंस से छुपाना नहीं चाहते. पहली बार दोनों के रिश्ते की बात भी क्रिकेटर के पोस्ट से ही सामने आई.
ALSO READ:



